सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

PM मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने के बाद CM रेखा गुप्ता ने की दिल्ली देहात के विकास के लिए योजनाओं की घोषणा, 600 गांवों की समस्याओं का समाधान जल्द

Delhi: ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद CM रेखा गुप्ता और BJP नेताओं ने दिल्ली देहात के लिए 1200 करोड़ के विकास पैकेज का किया ऐलान

Ravi Rohan
  • Apr 27 2025 5:43PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्रराज ने बवाना में स्थानीय लोगों के साथ रविवार (27 अप्रैल 2025) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात सुना। इस मौके पर विधायक गजेन्द्र दराल, उप महापौर जयभगवान यादव, जोन चेयरमैन पवन सहरावत एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम जन चेतना का एहसास कराता है और यही वजह है कि दिल्ली में विकास का एक नया इतिहास लिखने भाजपा सरकार जा रही है। दिल्ली देहात के लिए 1200 करोड़ रुपये विशेष रुप से दिया जा रहा है जिससे यहां की सड़कों से लेकर नाले ठीक कराए जा सके और साथ ही नरेला में हम एजुकेशन हब लेकर आ रहे हैं। 

रेखा गुप्ता ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने और दिल्ली देहता के 110 गांवों को आई.जी.एल. पाइपलाइन से जोड़ने का काम हमारी सरकार करने जा रही है। इतना ही नहीं 600 गांवों में बेसिक समस्या को भी समाधान करने का काम हम करने जा रहे हैं। 

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आज के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से साफ कर दिया है कि कश्मीर में अशांति फैलाने वालों को कभी बख्शा नहीं जाएगा और जम्मू कश्मीर को तबाह करने वाले आतंकी इस बात को समझ लें कि इसे पूरे हमले का जवाब जरुर दिया जाएगा।

सचदेवा ने कहा कि PM मोदी ने आज तक जो भी कहा है वह करके दिखाया है और अगर पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं को न्याय देने की बात उन्होंने अपने मन की बात कार्यक्रम में कही है तो वह करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्पों को चुनौती के रुप में स्वीकार कर काम करने वाली सरकार है देश हो या दिल्ली, हर चुनौती को हम स्वीकार कर आगे बढने का काम करेंगे। (PR) 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार