मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में भाग लेने के बाद दोपहर 1.30 बजे छतरपुर, मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
बागेश्वर धाम में 3.30 बजे से 5 बजे तक रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री साय दोपहर 3.30 बजे से 5 बजे तक बागेश्वर धाम, छतरपुर में रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
बागेश्वर धाम से रायपुर के लिए वापसी
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री साय बागेश्वर धाम से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रायपुर लौटने के बाद शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।