सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन तेज, रामेश्वरम में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लोग

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 32 मछुआरों और 5 मछली पकड़ने वाले मछुआरों की छोड़ने की मांग को लेकर रामेश्वरम के मछुआरों ने बीते सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू थी जो आज भी जारी है.

Geeta
  • Feb 25 2025 6:52PM
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 32 मछुआरों और 5 मछली पकड़ने वाले मछुआरों की छोड़ने की मांग को लेकर तमिलनाडु के रामेश्वरम में उनकी रिहाई के लिए अभी भी प्रदर्शन जारी है. इसी कड़ी में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 32 मछुआरों और 5 मछली पकड़ने वाले मछुआरों की छोड़ने की मांग को लेकर रामेश्वरम के मछुआरों ने बीते सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू थी जो आज भी जारी है. 

 

दरअसल, भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उन्हें मन्नार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा. मछुआरों की रिहाई के लिए रामेश्वरम में विरोध-प्रदर्शन होने लगे. 

 

वहीं इस मामले पर रामेश्वरम के फिशरमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष सागायम ने कहा, "रामेश्वरम के मछुआरों ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए 32 मछुआरों और 5 ट्रॉलर को छोड़ने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. हड़ताल से 5,000 से अधिक मछुआरे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे प्रतिदिन 1 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

 

गौरतलब है कि, हाल ही में कराईकल के मछुआरों ने 500 से अधिक मछली पकड़ने वाली नावों से राष्ट्रीय ध्वज उतार दिया था, इसके बजाय केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में उन्होंने काले झंडे फहरा दिए थे.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार