सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पहले मरियम की क्लिप, अब ईसा मसीह की किताब; चर्च नहीं ये माँ चिंतपूर्णी का मंदिर है.. कांग्रेस सत्ता पर महापाप को संरक्षण का आरोप, हिमाचल के राज्यपाल से होगी शिकायत

माता जी के पवित्र मंदिर मे पहले चली मरियम की वीडियो क्लिप और अब मिली ईसा मसीह की किताबें

Rahul Panday
  • Apr 8 2025 9:14PM

देवभूमि नाम से सुविख्यात हिमाचल प्रदेश। यहाँ के ऊना जिले मे मौजूद पवित्र माँ चिंतपूर्णी मंदिर दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। ये वो स्थान है जहाँ पहुँचते ही सनतानियों मे स्वतः ही शक्ति और आध्यात्मिकता का संचार होने लगता है। कुछ दिनों से यहाँ वो सब शुरू हो चुका है जो पहले होना तो दूर, लोगों की सोच से भी परे है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शक्ति माँ के इस पावन धाम मे ईसाईयत का बोलबाला हो चुका है। अब तो कई लोगों को यह डर भी सताने लगा है कि कहीं कांग्रेस की वर्तमान सत्ता के संरक्षण मे इस पौराणिक स्थल को चर्च न बना दिया जाए। 

13 दिन पहले एलईडी पर दिखे थे यीशु और मरियम  

इस महापाप रूपी साजिश की तैयारी कब से शुरू हुई यह नहीं पता पर लोगों की जानकारी मे पहली बार 26 मार्च 2025 को आया। तब चिंतपूर्णी मंदिर मे लगी एलईडी पर अचानक ही ईसा मसीह की फ़ोटो चलने लगती है । इस क्लिप मे बाकायदा ईसाईयत का प्रचार होता है। काफी देर तक क्लिप चलती रही जिसे स्थानीय श्रद्धालुओं ने अपने कैमरों मे रिकॉर्ड भी कर लिया। मामले को दबाने की भरसक कोशिश हुई पर आखिरकार यह बात लोगों तक पहुँच ही गई। 

हिमाचल प्रदेश मे भाजपा नेता एडवोकेट अभिषेक पाधा ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया था। उनका दावा है कि ईसा मसीह के साथ एलईडी मे मरियम की भी फ़ोटो दिखाई गई थी। यह एलईडी मंदिर मे आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा दान और भेंट स्वरूप दी गई है। इसी पर भीड़ अधिक होने के बाद लोग माँ चिंतपूर्णी की आरती देखा करते हैं। तब प्रशासनिक अधिकारियों से इस करतूत की शिकायत हुई थी। हालाँकि अधिकारियों ने मामले को टालने के लिए जाँच कराए जाने की बात कहते हुए मुद्दे को ठंडे बस्ते मे डाल दिया था। 

अब मंदिर के पुस्तकालय मे ईसाईयत की किताबें 

इधर हिमाचल प्रशासन की जाँच ठंडे बस्ते मे गई उधर धर्मांतरण की मशीनरी फिर से गर्म हो गई। मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को 'सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का' वाली तर्ज पर एक बार फिर से ईसाई मत का प्रचार करने वालों ने फन उठा दिया। वायरल हो रहे एक विडियो मे आरोप लगाया गया है कि मंदिर मे धार्मिक पुस्तकों वाली लाइब्रेरी मे ईसाईयत के प्रचार वाली किताबें भरी पड़ी हैं। वीडियो बनाने वाले युवक ने गुस्से का प्रदर्शन करते हुए यह भी कहा है कि अगर यही करना है तो अपने घर मे करें, हमारे मंदिर क्यों चुने गए हैं ?

लाइब्रेरी मे मौजूद तमाम ईसाईयत वाली किताबों मे एक का नाम स्तुति मे विजय है। इस किताब के फ्रंट पेज पर ईसा मसीह के आगे कई लोग सिर झुकाए दिख रहे हैं। एनीमेशन से दिखाया गया है कि यीशु उन सभी को आशीर्वाद दे रहे। किताब के पीछे एक पादरी छपा हुआ है। इसी जिल्द मे पादरी द्वारा लोगों को एक संदेश भी दिया गया है। इन संदेशों मे ईसा मसीह की शरण मे ही सारा आनंद मिलने जैसी बातें गढ़ी गई हैं। 

प्रशासन अनजान, राज्यपाल से होगी शिकायत 

हिमाचल प्रदेश के हिंदुवादी नेताओं ने सुदर्शन न्यूज से बातचीत मे ऐलान किया है कि वो जल्द ही पूरे मामले की शिकायत राज्यपाल से करेंगे। हमको यह भी बताया गया कि जिस ऊना जिले का यह मामला है वह खुद राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का गृहजनपद है। साफ तौर पर कहा गया कि राज्य सरकार से किसी भी प्रकार की कार्रवाई की आशा करना खुद को धोखा देने जैसा है। उलटे अभिषेक पाधा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार पर ही ऐसे मामलों को बढ़ावा देने का आरोप मढ़ दिया गया।

 जब सुदर्शन न्यूज ने इस वीडियो की पुष्टि के लिए मंदिर प्रशासन को फोन मिलाया तो वहाँ से हमें ऊपर के अधिकारियों से बात करने की सलाह मिली। उनकी सलाह मान कर हमने मंदिर के ऑफिसर अजय सिंह को संपर्क किया। अजय सिंह ने खुद को छुट्टी पर होना और किसी भी मामले से अनजान बताया। मामले मे किसी भी प्रकार का प्रशासनिक पक्ष आने पर उसे खबर मे अपडेट किया जाएगा। 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार