सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न शपथ ग्रहण समारोहों और सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

Rashmi Singh/ Yogesh Mishra
  • Mar 16 2025 1:37PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:15 बजे निज निवास, बगिया से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल जाएंगे और एनसीसी के फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से आगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे रक्षित पुलिस लाइन, जशपुर पहुंचेंगे।

सुबह 11:55 बजे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, जशपुर में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 12:55 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे वहां से प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री व्यवहार न्यायालय, जशपुर पहुंचेंगे, जहां वे जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 2:00 बजे तक चलेगा, इसके बाद वे 2:05 बजे पुराने विश्राम गृह, जशपुर पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

2:45 बजे मुख्यमंत्री पुराना विश्राम गृह छोड़कर 2:55 बजे श्याम पैलेस, जशपुर पहुंचेंगे, जहां आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे जिले के मेधावी छात्रों और अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:50 बजे श्याम पैलेस से रवाना होंगे और 3:55 बजे रक्षित पुलिस लाइन, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा 5:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार