सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP News: BJP ने 70 संगठनात्मक इकाइयों में जिलाध्यीक्षों का किया ऐलान, पांच महिलाएं भी शामिल

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने जानकारी दी कि, प्रदेश में 70 जिलाध्येक्षों की रविवार को घोषणा की गयी है. इन जिलाध्यलक्षों में 39 सामान्यज वर्ग के, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग और छह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं.

Geeta
  • Mar 16 2025 7:04PM
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुप्रतीक्षित जिला और महानगर की 70 इकाइयों में जिलाध्यजक्षों की घोषणा की. इस लिस्ट में पांच महिलाएं भी शामिल हैं. पार्टी के मुताबिक विजय मौर्य को लखनऊ जिला इकाई का अध्यक्ष, आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर का, प्रदीप अग्रहरि को वाराणसी महानगर इकाई का, जनार्दन तिवारी को गोरखपुर जिला इकाई का और देवेश श्रीवास्तव को गोरखपुर महानगर इकाई का अध्यक्ष नामित किया गया है.

 

भाजपा के उत्तर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केन्द्री य मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने इसकी जानकारी दी. बता दें कि, यह घोषणा जिला मुख्यातलयों पर की गयी. भाजपा के उत्तर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केन्द्रीकय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि, प्रदेश की कुल 98 संगठनात्मूक जिला इकाइयों (जिला और महानगर समेत) में 70 जिलाध्येक्षों के नाम घोषित किये गये हैं और बाकी 28 जिला इकाइयों के अध्यक्ष बाद में घोषित किये जाएंगे.

 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने जानकारी दी कि, प्रदेश में 70 जिलाध्येक्षों की रविवार को घोषणा की गयी है. इन जिलाध्यलक्षों में 39 सामान्यज वर्ग के, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग और छह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं. इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं इस बीच मुख्य मंत्री योगी आदित्यतनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यंक्ष भूपेन्द्रय सिंह चौधरी ने नए पार्टी जिलाध्यक्ष बनाए गए नेताओं को बधाई दी.

 

सीएम योगी आदित्यननाथ ने कहा कि, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उ. प्र. में मा. प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे.’’

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार