सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में 27 साल बाद फिर खिलेगा कमल, रेखा गुप्ता आज लेंगी CM पद की शपथ

रेखा गुप्ता आज दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी।

Rashmi Singh
  • Feb 20 2025 10:39AM

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी कार्यलय में बुधवार यानी 19 फरवरी को आयोजित विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने दिल्ली के आगामी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों का आधिकारिक रूप से ऐलान किया। बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना गया।

रेखा गुप्ता आज दोपहर 12.30 बजे रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में लौटी है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था। इस सीट से रेखा गुप्ता 29000 से ज्यादा वोटों से जीतीं। रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रवींद्र इंद्राज भी शपथ लेंगे। 

दिल्ली के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। उनके साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर छह विधायक भी शपथ लेंगे। 

- प्रवेश वर्मा
- मनजिदर सिंह सिरसा
- आशीष सूद
- कपिल मिश्रा
- पंकज सिंह
- रविंद्र इंद्राज सिंह

शीशमहल में नहीं रहूंगी: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कहा कि वह शीश महल में नहीं रहेंगी। 

हम PM मोदी के विजन को मिलकर पूरा करेंगे: कपिल मिश्रा

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास दिल्ली के लिए एक विजन है, हम उस विजन को पूरा करेंगे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। जनता ने उन्हें जनादेश के माध्यम से दंडित किया है।' उनके भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाएगी। अभी जनता की अदालत में फैसला हुआ है, इसके बाद कानून की अदालत में भी होगा। 

शपथ ग्रहण के लिए तैयार है रामलीला मैदान

 आज दिल्ली के लिए बड़ा दिन है,  रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट आज मंत्री पद की शपथ लेगी। इसे लेकर रामलीला मैदान में विशेष इंतजाम किये गये हैं। रामलीला मैदान में जिस मंच पर रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। उस मंच पर एक बड़ी पोस्ट है, जिस पर लिखा है- विकसित दिल्ली शपथ समारोह। इस पोस्टर पर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी है तो दूसरी तरफ रेखा गुप्ता की तस्वीर है, मंच के नीचे आभार दिल्ली लिखा हुआ है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार