दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज नतीजों धीरें-धीरें आ रहे है। सबकी निगाहें इस पर हैं कि क्या अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी या बीजेपी राजधानी में सत्ता का 27 साल का सूखा खत्म करेगी। वहीं, पिछले दो चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी और इस बार उन्हें काफी उम्मीदें हैं।
कालकाजी से आतिशी जीतीं
कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी चुनाव जीत गई हैं। वह इस सीट से दूसरी बार जीती हैं। उन्होंने चुनाव में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया है।
राजेंद्र नगर से हारे AAP के दुर्गेश पाठक
राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को हार मिली है। बीजेपी के उमंग बजाज ने 1500 वोटों से ज्यादा के अंतर से जीत हासिल की है।
इमरान हुसैन बल्लीमारान से जीते
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन बल्लीमारान विधानसभा सीट से जीत गए हैं। बीजेपी के कमल बागड़ी दूसरे स्थान पर रहे। दोनों में जीत हार का फर्क 29 हजार वोटों से ज्यादा का है।
क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
दिल्ली चुनाव नतीजों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, यह बिल्कुल स्पष्ट था कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते थे और परिणाम यही दर्शाते हैं. जीतने वाले सभी लोगों को बधाई। हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा, इससे सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा।