सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कुत्ते की गलती का बदला भजन-कीर्तन कर रहे हिन्दुओं से; गुस्सा ये कि भटक कर क्यों आया मस्जिद की तरफ... तरावीह की नमाज़ के बाद मुस्लिम भीड़ का कश्यप परिवार पर हमला

मुरादाबाद में मस्जिद की तरफ पालतू कुत्ता चले जाने से भड़की मुस्लिम भीड़ ने तरावीह की नमाज़ पढ़ कर हिन्दू परिवार को पीटा

Rahul Panday
  • Mar 26 2025 2:09PM

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में साम्प्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ मस्जिद की तरफ एक हिन्दू परिवार का पालतू कुत्ता चला जाना कुछ चरमपंथियों को रास नहीं आया। इस बात से नाराज हो कर मुस्लिम भीड़ ने हिन्दू परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में लाठी-डंडों का प्रयोग हुआ। हिन्दू परिवार को नरसंहार की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने 16 हमलावरों को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली है। 4-5 हमलावर अज्ञात में दर्ज हैं। घटना सोमवार (24 मार्च 2025) की है। 

यह घटना मुरादाबाद जिले के थानाक्षेत्र बिलारी की है। मंगलवार ( 25 मार्च) को यहाँ के गाँव बहादरपुर निवासी विनोद कश्यप नाम के युवक ने पुलिस में तहरीर दी है। विनोद के अनुसार सोमवार को शाम लगभग 7 बजे उनका पालतू कुत्ता भटकते हुए मोहल्ले मे मौजूद मस्जिद की तरफ चला गया था। मस्जिद के पास मौजूद ईसान खान कुत्ते को मारने दौड़ा। तभी विनोद वहाँ पहुँच गए और उन्होंने अपने कुत्ते की पिटाई का विरोध किया। 

इसी बात से नाराज हो कर ईसान खान विनोद कश्यप से झगड़ा करने लगा। तभी आसपस के कुछ लोग जमा हुए और उन्होंने बीच-बचाव कर दिया। विनोद को लगा कि झगड़ा खत्म हो गया। वो अपने घर लौट आए। ढाई घंटे बाद उसी रात लगभग 9:20 पर विनोद के घर पर एक मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया। यह हमला तरावीह की नमाज़ पढ़ने के बाद किया गया। हमले के दौरान विनोद का परिवार धार्मिक कीर्तन कर रहा था। 

बताया गया है कि लगभग 2 दर्जन से अधिक हमलावरों के हाथों मे लाठी-डंडे थे। उन्होंने कीर्तन कर रहे विनोद व उनके अन्य परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। हमलावर पीड़ितों को गंदी-गंदी गालियाँ दे रहे थे। उन्ही मे से कुछ लोग ललकार कर हिन्दू परिवार को खत्म करने के लिए भी उकसा रहे थे। हमलावरों ने हिंदुओं के घरों के साथ दुकानों को भी निशाना बनाया। मकानों और दुकानों मे तोडफोड की गई। 

शिकायत के अनुसार पीड़ितों का गला दबा कर मार डालने की भी कोशिश हमलावरों मे से कुछ लोगों ने की थी। पीड़ितों की चीख-पुकार सुन कर आसपास से कुछ अन्य लोग जमा होने लगे। लोगों को आता देख कर हमलावर मौके से भागने लगे। जाते-जाते उन सभी ने हिन्दू परिवार के जल्द नरसंहार का ऐलान किया है। पीड़ित परिवार ने अपनी तहरीर मे सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। 

पीड़ित विनोद कश्यप की तहरीर मे कुल 16 हमलावर नामजद हैं। इनके नाम असलम, शरीफ, रफीक, ईशान, मिसबाबुल, रफीक, अकरम, शकील, तौफीक, शफीक, अल्ली, फिरासत, इरफान, शफीक, रिज़्वान और सलीम की औलाद हैं। इन सभी के अलावा 4-5 अन्य हमलावर अज्ञात मे दर्ज हैं। सुदर्शन न्यूज के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। अब तक 4 हमलावर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। मामले मे जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार