सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इंतज़ार हो रहा था दूध की सेवईं का, बहाने निकल पड़े खून; अमरोहा में अलविदा की नमाज़ में भिड़े रोजेदार... दर्जनों घायल, कई हिरासत में

Alvida Juma Namaz: अमरोहा में जमकर बरसे लाठी-डंडे और पत्थर, दो मुस्लिम गुटों के बीच खूनी संघर्ष, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Ravi Rohan
  • Mar 28 2025 2:56PM

अलविदा जुमा की नमाज से पहले उत्तर प्रदेश के अमरोहा में झड़प हो गई। आज यानी 28 मार्च (शुक्रवार) को मुस्लिम समुदाय के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते झड़प हुई है। इस झड़प में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि, गजरौला थाना क्षेत्र के शहबाजपुर डोर गांव में ट्रकों को निकालने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। झड़प में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

तमंचे से धमकाने और फायरिंग का आरोप

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से डराने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। घायल पक्षों में कादिर, अफलातून, आजम, आरिफ, फजर मोहम्मद, शान सहित मेहराज, मौसम, मेहताब, शावेज, जावेद और मुकर्रम शामिल हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच जारी

CO श्वेताभ भास्कर ने बताया कि ट्रक निकालने के विवाद के चलते यह घटना घटी। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और पीड़ित पक्ष से तहरीर ली जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार