सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सेहरी में गालियों से शुरू हुआ झगड़ा, रोजा इफ्तार में निकल गए चाकू और लट्ठ रमज़ान में भिड़ा इमरान और नूर मोहम्मद का गिरोह नागपुर में बजरंग दल पर निशाना, तो यहाँ कौन सा बहाना ?

रमजान के महीने में एक दूसरे के खून के प्यासे हुए इमरान और नूर मोहम्मद

Rahul Panday
  • Mar 18 2025 4:40PM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रोजा इफ्तारी के दौरान मुस्लिम समुदाय के 2 गुट आपस में ही भिड़ गए। इन दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे और छुरी चलाई। दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। विवाद रमजान के महीने मे सहरी के समय शुरू हुआ था जो इफ्तारी तक आते-आते हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले मे केस दर्ज कर के अब तक 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपितों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। घटना रविवार (16 मार्च 2025) की है। 

यह मामला गाजियाबाद के थानाक्षेत्र खोड़ा मे पड़ने वाले लोकप्रिय विहार का है। मिली जानकारी के अनुसार इमरान और नूर मोहम्मद खोड़ा की नूरानी मस्जिद के पास रहते हैं। ये दोनों ही रमजान माह के रोजेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सुबह दोनों के बीच सहरी के समय झगड़ा हुआ था। यह विवाद आने-जाने वाले रास्ते मे गाड़ियों को खड़ी करने को ले कर हुआ था। थोड़ी तनातनी के बाद बीच-बचाव हुआ और फिलहाल के लिए झगड़ा टल गया था। 

बताते हैं कि इमरान और नूर मोहम्मद पक्ष मे तनातनी शाम तक बनी रही। दिन भर गर्मा-गर्मी के बाद शाम को दोनों पक्ष एक बार फिर से इफ्तारी के दौरान जुटे। यहाँ दोनों के बीच फिर से बाताकानी होने लगी। यही वाद-विवाद मारपीट मे बदल गया। दोनों ही पक्षों से बावलियों का जुटना शुरू हो गया। इफ्तारी के ही समय दोनों इमरान और नूर मोहम्मद पक्ष के बीच डंडों के साथ चाकू तक निकल आए। 

दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। हमले के दौरान उन्होंने बच्चे या वृद्ध किसी का ख्याल नहीं किया। दोनों गिरोहों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी भी की। इसमें इफ्तारी कर रहे कुछ लोग घायल भी हो गए। आपसी विवाद की वजह से रास्ते मे खड़ी एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों मे अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बल ने मौके पर पहुँच कर जैसे-तैसे उपद्रवियों को खदेड़ा।

पुलिस ने खुद वादी बनते हुए दोनों पक्षों के 13 हमलावरों को नामजद किया है। इनके नाम आस मोहम्मद, इरफान, परवेज और उसका भाई, राशिद, नूर मोहम्मद, नदीम, सलीमुद्दीन, वसीम, फैजल, मोहम्मद कैफ, निजाम व आरिफ़ हैं। इन सभी के साथ 4-5 हमलावर अज्ञात के तौर पर दर्ज हैं जो नामजदों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 190, 191 (2), 324, 351 (2), 35, 191 के साथ आपराधिक कानून संसोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। 

सुदर्शन न्यूज के पास FIR कॉपी मौजूद है। अब तक राशिद, नूर मोहम्मद, नदीम, निजाम, इमरान, समीर और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। सलीमुद्दीन घायल है जिसे फिलहाल अस्पताल मे इलाज के लिए भेजा गया है। केस दर्ज होने के बाद की हमलावर फरार चल रहे हैं । इनकी तलाश मे पुलिस दबिश दे रही है। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार