सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

किसी की एक भी फोटो नहीं, तो कोई 25 लाख का इनामी; भटका बता कर बीजापुर और सुकमा में 22 इनामी नक्सलियों का सरेंडर... CRPF का लाल लहू उनके लाल सलाम पर भारी

सुकमा और बीजापुर में 22 नक्सलियों ने CRPF के आगे किया सरेंडर

Rahul Panday
  • Mar 18 2025 8:41PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान में लगे योद्धाओं को बहुत बड़ी सफलता मिली है। सोमवार (17 मार्च 2025) को बीजापुर में 20 साल से सक्रिय टॉप मोस्ट नक्सली दिनेश मोडियम ने अपने 18 साथियों सहित सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए। सरेंडर करने वाले दिनेश मोडियम सहित 8 अन्य नक्सली ऐसे थे जिन पर सरकार ने 25 लाख रुपए तक का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं सुकमा में समाज की मुख्य धारा में 3 नक्सली शामिल हुए। इनमें 2 पर 4 लाख रुपए का इनाम था। इन पूर्व नक्सलियों ने सार्वजानिक तौर पर यह स्वीकार किया कि कुछ नेता युवाओं को गुमराह कर के अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए हथियार थमाते हैं। 

बीजापुर में नक्सलियों की नक्सलवाद को न 

पहला मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर का है। यह स्थान कई बार नक्सली हमलों में पुलिस व पैरामिलिट्री ईकाई के वीरों की वीरगति का गवाह रहा है। उन सभी का बलिदान सोमवार को अपना सार्थक असर दिखाया। बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक IPS जितेंद्र कुमार यादव ने इस मामले में पूरी जानकारी मीडिया के सामने साझा की। उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वाले कुल 19 नक्सलियों में एक पति-पत्नी का जोड़ा भी है। इन सभी ने वर्तमान सरकार की योजनाओं से खुद को बेहद प्रभावित बताया और अब देश के विकास में मिल कर साथ चलने का संकल्प लिया। 

पुलिस के मुताबिक सरेंडर करने वाले नक्सली आंध्र ओडिशा बॉर्डर (AOB) और पामेड क्षेत्र समिति के सदस्य थे। यह काडर मूलतः घात लगा कर हमले के लिए कुख्यात है। ये इस काडर में अलग-अलग भूमिकाओं में एक्टिव थे। इन सभी ने माना कि उनके साथ ग्रामीणों को भी अब सुरक्षा बलों में अपना साथी और रक्षक दिखता है। इन सभी ने‘निया नेलानार’ (आपका अच्छा गांव) योजना की भी सराहना की। 

हथियार डालने वाले नक्सलियों में 9 पर 25 लाख रुपए का इनाम था। इनमे गंगालूर क्षेत्र में सक्रिय पूर्व नक्सली कमांडर दिनेश मोड़ियम भी शामिल हैं। दिनेश मोडियम का आज तक सुरक्षा एजेंसियों के पास फोटो तक नहीं था। सरेंडर करने के दौरान दिनेश ने सुरक्षा बलों सहित मीडिया के आगे कहा कि कुछ नेता अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए युवाओं को भड़का कर नक्सलवाद के रास्ते पर धकेल देते हैं। 

दिनेश ने आगे बताया कि नक्सलियों के बीच आपस में भी कई मतभेद हैं। वहाँ कुछ लोग ही अपनी तानाशाही चलाते हैं जबकि बाकियों को दबा कर रखा जाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवाओं को भड़काने वाले लोग देश के खिलाफ लड़ी जा रही इस लड़ाई को जंगल और जमीन की रक्षा जैसे झूठे नाम देते हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने अन्य युवाओं से भी अपील की है कि वो किसी के बहकावे में आए दिन देश के विकास में साथ और सहयोग करें। 

बीजापुर में हथियार डालने वाले पूर्व नक्सलियों में पति-पत्नी का एक जोड़ा भी शामिल है। इसमें 30 वर्षीय पति का नाम देवा पदम उनकी 28 साल की बीवी दुला कलमु शामिल हैं। इन दोनों पर सरकार की तरफ से 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। CRPF और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही अन्य नक्सली भी समाज की मुख्य धारा में शामिल होंगे। उन्होंने सरेंडर करने वाले पूर्व नक्सलियों को बेहतर भविष्य की भी शुभकामना दी है। 

सुकमा में भी 3 नक्सली बने सामाजिक 

वहीं छत्तीसगढ़ के ही एक अन्य नक्सल प्रभावित हिस्से सुकमा में भी 3 बड़े नक्सलियों ने हथियार छोड़ कर देश की मुख्यधारा पकड़ ली है। सरेंडर करने वालों में 26 वर्षीय मड़कम एर्रा, 41 साल का मड़कम हड़मा और 35 वर्ष के सोडी देवा शामिल हैं। इनमे से शीर्ष 2 नक्सलियों पर 4-4 लाख रुपए का इनाम था। तीनों नक्सलियों ने CRPF की 151वीं वाहिनी के आगे सरेंडर कर के यह स्वीकार किया कि वो अपने आकाओं द्वारा हिंसा और अमानवीयता के शिकार बने थे। 

सरेंडर करने के बाद इन तीनों पूर्व नक्सलियों ने अपनी पूर्व राह को भूल बताते हुए उसमें अधिक से अधिक सुधार करने का संकल्प लिया है। इन सभी ने कहा कि वो आगे का जीवन देश के विकास में और गुमराह हुए अन्य नक्सलियों को सही राह पर लाने में लगाएँगे। CRPF और स्थानीय पुलिस ईकाई ने इन सभी को बेहतर और स्वर्णिम भविष्य की शुभकामना व जीवन नवनिर्मण में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। इन नक्सलियों के परिजनों ने भी अपने घर के सदस्य के मुख्य धारा में वापस लौटने पर हर्ष जताया है। 

बताते चलें कि सुकमा में भी देश को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयास मे पैरामिलिट्री और पुलिस के की योद्धा वीरगति पा चुके हैं। देश मे टूट रही नक्सलवाद की कमर के पीछे उन बलिदानियों का अहम योगदान जनमानस भी स्वीकार कर रहा है। सुदर्शन न्यूज परिवार भी नक्सलवाद के खिलाफ पूर्व मे वीरगति पाए योद्धाओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वर्तमान मे संघर्ष कर रहे वीरों को वंदन करता है।   

 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार