सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: 19 अप्रैल को कौन सी राशि चमकेगी सितारों की तरह और कौन रहेगी तनावों से घिरी, मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा शनिवार

Dainik Rashifal: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी खुशियों की बारिश और किसे करना होगा संघर्ष का सामना!

Ravi Rohan
  • Apr 19 2025 9:13AM

आज शनिवार (19 अप्रैल 2025)  है और ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई चुनौतियाँ और अवसर लेकर आई है। कुछ लोगों को सफलता का स्वाद चखने का मौका मिलेगा तो कुछ को सतर्कता के साथ दिन गुज़ारना होगा। जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का पूरा दिन कैसा बीतेगा…

मेष (Aries):
आज किसी फैसले पर पहुंचने से पहले दो बार सोचें। बहस-बिबाद से दूरी रखें। कार्यस्थल पर परेशानियाँ हल होंगी और रुके काम आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का संकेत मिल सकता है। माता-पिता का समर्थन मिलेगा।

वृष (Taurus):
कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कठिनाइयाँ रहेंगी, लेकिन आपकी होशियारी रंग लाएगी। करियर और जॉब के क्षेत्र में सुनहरे मौके मिल सकते हैं।

मिथुन (Gemini):
धैर्य रखेंगे तो काम भी होंगे और पैसा भी आएगा। धार्मिक कार्यों में दिल लगेगा और बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में फायदे के आसार हैं, लेकिन सट्टे और जोखिम वाले निवेश से दूर रहें।

कर्क (Cancer):
बिना ज़्यादा मेहनत के भी काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, सम्मान और पहचान मिलेगी। नई जान-पहचान फायदा पहुंचा सकती है। घर, प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़ी चीज़ों में सुख मिलेगा।

सिंह (Leo):
आज का दिन जीत और तरक्की का है। मुश्किलें पीछे हटेंगी, आप अपने विरोधियों को हराने में सफल रहेंगे। सोच सकारात्मक रहेगी और मित्र भी साथ देंगे। घरेलू उलझनें सुलझेंगी।

कन्या (Virgo):
व्यापार में तरक्की होगी। पैसे के आने के संकेत हैं, मौके हाथ से न जाने दें। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

तुला (Libra):
आज योजनाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में ट्रांसफर या बॉस से अनबन का खतरा है। काम में मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन पैसों की तंगी दूर हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।

 वृश्चिक (Scorpio):

परिवार और दोस्तों से रिश्ता मज़बूत रहेगा। व्यापार में नए प्लान सफल हो सकते हैं। नौकरी में ऊँचाई पर पहुंचने का मौका है। धार्मिक सोच बढ़ेगी।

धनु (Sagittarius):
उम्मीद की किरण नजर आएगी। पढ़ाई और समझदारी में इज़ाफा होगा। अधूरे काम पूरे होंगे और असरदार लोगों से मेलजोल होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर (Capricorn):
थोड़ी मेहनत में बड़ा रिज़ल्ट मिलेगा। यात्रा से फायदे और आराम मिल सकता है। संतान की प्रगति से दिल खुश रहेगा। हेल्थ बढ़िया और कुछ पुरानी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

कुंभ (Aquarius):
आज दिन थोड़ा उलझा हुआ रहेगा। शरीर थका हुआ लग सकता है और वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूरी है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। फिर भी, सूझबूझ से हालात संभाल लेंगे।

मीन (Pisces):
घर के खर्च बढ़ेंगे जिससे दिमाग पर भार रहेगा। बुरे लोगों की संगत से बचें वरना विवाद हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज समझदारी से हर जिम्मेदारी निभाएं।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार