सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Election 2024: 'जहां एक अनार और सौ बीमार हैं वो क्या चुनाव जीतेगी....' गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, जब एक अनार और सौ बीमार होंगे तो कांग्रेस चुनाव कैसे जीतेगी। बड़े हुड्डा और छोटे हुड्डा के बीच लड़ाई चल रही है। बाप-बेटे के बीच लड़ाई चल रही है।

Rashmi Singh
  • Sep 23 2024 6:46PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबरों पर भी कटाक्ष किया। शाह ने कहा, 'कांग्रेस में बड़े और छोटे हुड्डा में लड़ाई चल रही है। बाप बेटे में लड़ाई चल रही है। शाह ने कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा की नाराजगी की खबरों पर कहा कि वे गुस्सा कर उत्तराखंड चली गई हैं।'

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'जहां एक अनार और सौ बीमार हैं वो क्या चुनाव जीतेगी। बड़े हुड्डा और छोटे हुड्डा में लड़ाई चल रही है। बाप बेटे में लड़ाई चल रही है. शाह का इशारा भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा की ओर था। शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, कुमारी सैलजा गुस्सा कर उत्तराखंड चली गईं। दरअसल, कुमारी सैलजा के नाराज होने की खबरें जोरों पर हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने चुनाव प्रचार से भी दूरी बना ली है।' 

अब घर में घुसकर एयरस्ट्राइक करते हैं- अमित शाह 

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, पहले मनमोहन सिंह थे, उन्हें घुसपैठियों को ढूंढ़ने में ही 15 दिन लग जाते थे। क्योंकि वे कांग्रेस के थे. अब मोदी जी हैं। आज कोई घुसपैठ करता है तो अगले दिन घर में घुस पर सर्जिकल स्ट्राइक करते है। अमित शाह ने चुनावी रैली में वादा किया कि जितने भी अग्निवीर आएंगे उन्हें भारत सरकार और हरियाणा सरकार पेंशन वाली नौकरी देगी। 

गृह मंत्री शाह ने कहा, ये हरियाणा है, ये वीरभूमि है. सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से आता है। ये हरियाणा खिलाड़ियों और सैनिकों का प्रदेश है। 40 साल से वन रैंक, वन पेंशन की मांग हरियाणा करता था, हमारे देशभर के सेना के जवान करते थे। उसे मोदी जी लेकर आए। लाखों रूपए सेना के जवानों के अकाउंट में गए। उन्होंने कहा, जिस जम्मू कश्मीर में हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं उसी कश्मीर में कांग्रेस कह रही है कि हम कश्मीर में धारा 370 वापस ला देंगे। वे कह रहे हैं कि पत्थरबाजों को छोड़ देगे, जब तक भाजपा के कार्यकर्ताओं के शरीर में जान है तब तक हरियाणा, पंजाब कश्मीर में आतंकवाद को नहीं पनपने देंगे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार