मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (शुक्रवार, 07 मार्च 2025) छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 10:55 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। शाम 5 बजे तक रहेंगे मौजूद।
सीएम साय 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद वे शाम 5:00 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।