सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कैसे BJP पहुँची 2 सीट से 240 सीटों तक, रायपुर में लगी प्रदर्शनी ने बता दिया

BJP के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है।

Ravi Rohan\Yogesh Mishra
  • Apr 7 2025 5:39PM

पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दो दिवसीय विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय ने किया। 

इस प्रदर्शनी में जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के अब तक के यात्रा से संबंधित तस्वीरें लगाई गई है। प्रदर्शनी को लेकर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरुआत से ही राष्ट्रहित प्रथम के भाव को लेकर आगे बढ़ी है और इसी उद्देश्य को केंद्र और राज्य की सरकार पूरा कर रही है।

क्या है इस प्रदर्शनी में?

राज्य के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में लगी दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के प्रारंभ से अब तक की यात्राओं की झलक दिखाई गई है। किस तरह जनसंघ में विचारों का बीजारोपण हुआ और आज किस तरह भाजपा विशाल वृक्ष के रूप में पूरी दुनिया में सुशोभित हो रही है। 

ये सब कुछ इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। साथ ही राज्य में हाल ही के चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की विजय के साथ संगठन में दायित्वों का आंकड़ा भी इस प्रदर्शनी के ज़रिए प्रस्तुत किया गया है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार