सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सशस्त्र बल महोत्सव का CM योगी करेंगे उद्घाटन, सैन्य हथियारों की दिखेगी क्षमता

कार्यक्रम का उद्घाटन 3 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

Rajat Mishra
  • Sep 1 2024 5:08PM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर 2024 को तीन दिवसीय सशस्त्र बल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। सेना, नौसेना और वायुसेना की नवीनतम हथियार प्रणालियों और उपकरणों का प्रदर्शन करने वाला आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल 3 से 5 सितंबर, 24 सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लखनऊ छावनी के सूर्या खेल परिसर-1 में आयोजित किया जाएगा। 
 
कार्यक्रम का उद्घाटन 3 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन सशस्त्र बलों की शक्ति को दर्शाएगा। हेलीकाप्टरों, पैरामोटर्स, माइक्रोलाइट फ्लाइंग, लड़ाकू विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट, घोड़े और मोटरसाइकिल प्रदर्शन आदि के साथ साथ स्लिथरिंग, पैरा जंप और विशेष बलों के कई रोमांचक प्रदर्शन यहां दिखेंगे। दर्शक आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित और नवीनतम सैन्य हथियार प्रणाली जैसे टैंक, इन्फेंट्री के हथियार, तोपखाने की बंदूकें आदि की क्षमता भी देख सकेंगे। यह उत्सव सभी नागरिकों के लिए खुला है। 3 सितंबर 2024 को प्रातः 09:30 बजे तक बैठने का समय है। अपने सशस्त्र बलों को जानने का यह अवसर न चूकें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार