सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इसराईल के साथ 3 हिजाबी ख़ातूनें भी; घर में घुस कर पूनम के पूरे परिवार को पीटा... गाजियाबाद में भी हिंसक पड़ोसियों का साइड इफेक्ट

मुस्लिम भीड़ ने हिन्दू परिवार की महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्सा

Rahul Panday
  • Mar 24 2025 2:16PM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हिन्दू परिवार पर मुस्लिम भीड़ ने हमला किया है। इस हमले में एक महिला सहित उसके पति और बेटे को निशाना बनाया गया है। चोटिल पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमलावरों में मुस्लिम ख़ातूने भी शामिल हैं। घटना गुरुवार (20 मार्च 2025) की है। पुलिस ने 3 खातूनों सहित इसराईल नाम के एक अन्य हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। अज्ञात में दर्ज आरोपितों की जाँच जारी है। 

यह मामला गाजियाबाद शहर के ट्रांस हिंडन इलाके में आने वाले थानाक्षेत्र शालीमार गार्डन का है। गुरुवार (21 मार्च) को यहाँ के राजीव कॉलोनी में रहने वाली एक हिन्दू महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोस में नरगिस नाम की एक मुस्लिम महिला रहती है। नरगिस अक्सर पीड़िता के पति से बात करती थी। इस बात को ले कर पीड़िता कई बार नरगिस को टोक चुकी थी। हालाँकि इस रोक-टोक का नरगिस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 

गुरुवार (20 मार्च) की शाम लगभग 6 बजे एक बार फिर से पीड़िता ने नरगिस को टोका। इस बार नरगिस भड़क उठी। वह पीड़िता को बेरहमी से पीटने लगी। शोरगुल सुन कर पीड़िता का पति और बेटा भी वहाँ पहुँच गए। ये दोनों झगड़े में बीच-बचाव करने लगे। तभी अचानक नरगिस की तरफ से उसका शौहर इसराईल, देवर सुल्तान, बहन शबाना, शहजाद की बीवी सीमा  आदि पहुँच गए। इनके साथ कुछ अन्य अज्ञात लोग भी बताए जा रहे हैं। 

शिकायत के अनुसार इन सभी ने एकजुट हो कर बिना कुछ सोचे-समझे पीड़िता के परिजनों पर हमला कर दिया। खुद महिला के साथ उनके पति और बेटे को भी बेरहमी से पीटा गया। इस पिटाई से महिला व उसके अन्य दोनों पारिवारिक सदस्य चोटिल हो गए। चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग जमा हुए तो हमलावर वहाँ से भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने पीड़िता के पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। 

पीड़ित का अस्पताल में इलाज करवाया गया। अगले दिन पीड़िता ने थाने में तहरीर दे कर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने इस तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2), 352, 351 (2) और 351 (3) के तहत कार्रवाई की है। इसी दिन 21 मार्च को पुलिस ने नरगिस, शबाना और सीमा के साथ इसराईल को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार