सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Vande Bharat Metro: 'नमो भारत रैपिड रेल' को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, कर्णावती से भुज तक दौड़ेगी यह मेट्रो

'नमो भारत रैपिड रेल' को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, कर्णावती से भुज तक दौड़ेगी यह मेट्रो

Rashmi Singh
  • Sep 16 2024 2:16PM

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्णावती मेट्रो रेल एक्सटेंशन के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत उन्होंने देश की पहली 'नमो भारत रैपिड रेल' को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ कर्णावती मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने के बाद सेक्शन 1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया। ऐसे में आइए जानते है कि, यह मेट्रो किस रूट और कितने बजे दौड़ेगी। 

इन स्टेशनों पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कर्णावती-भुज वंदे मेट्रो 9 स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद यह कर्णावती और भुज के बीच 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 360 किमी की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। पश्चिम रेलवे ने कहा कि वंदे मेट्रो की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह भुज से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे कर्णावती जंक्शन पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इसके साथ ही और अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

वंदे भारत मेट्रो की टाइमिंग

 पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कर्णावती-भुज वंदे मेट्रो सेवा 9 स्टेशनों पर रुकेगी और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। यह 360 किलोमीटर की दूरी 5.45 घंटे में तय करेगी। अधिकारियों ने कहा कि यह सुबह 5:05 बजे भुज से रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार