सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Congress Manifesto: महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, गरीबों को दो कमरे का मकान... हरियाणा के लिए कांग्रेस ने जारी किया 'गारंटी पत्र'

हरियाणा के लिए कांग्रेस ने गारंटी पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पार्टी की 7 गारंटियां गिनाई है।

Rashmi Singh
  • Sep 18 2024 3:03PM

हरियाणा के लिए कांग्रेस ने गारंटी पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पार्टी की 7 गारंटियां गिनाई है। कांग्रेस का कहना है कि, राज्य में अगर हमारी सरकार बनती है तो गरीबों को दो कमरे का मकान दिया जाएगा और हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।

कांग्रेस प्रमुख उदयभान ने कहा कि, बीजेपी के शासन में हरियाणा में अपराध बढ़ गए है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दो हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी। महंगाई  का बोझ कम करने के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लोगों की कठिनाई कम करने लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपए पेंशन देगी। रिटायर्ड कर्मचारियों का जीवन आसान बनाने के लिए ओपीएस लागू किया जाएगा। 

उदयभान ने आगे कहा कि, युवाओं को बेहतर भविष्य दिया जाएगा। 2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख रुपए का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। वहीं गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। हम कानूनी एमएसपी गारंटी सुनिश्चित करेंगे। 

हरियाणा के लिए कांग्रेस की गांरटी

 1. 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 25 लाख रुपए तक मुफ्त चिकित्सा उपचार दिया जाएगा। 

2. महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए दिए जाएंगे. 500 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। 

3. 2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी. नशा मुक्त हरियाणा पहल की जाएगी। 

3. 2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी. नशा मुक्त हरियाणा पहल की जाएगी। 

4. वृद्धावस्था, दिव्यांगता और विधवा पेंशन 6000 रुपए होगी.पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली होगी।

5. जाति जनगणना कराई जाएगी. क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाई जाएगी। 

6. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाएगी. तत्काल फसल मुआवजा मिलेगा। 

7. गरीबों के लिए आवास लाएंगे. 100 गज का प्लॉट दिया जाएगा. 3.5 लाख रुपये की लागत वाला 2 कमरों का घर दिया जाएगा। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार