प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में मॉरीशस के दौरे पर हैं, जहां के प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने देश का सर्वोच्च सम्मान "ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन" देने का ऐलान किया है। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय नेता हैं।
21 देशों ने PM मोदी को किया सम्मानित
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कड़ी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के माध्यम से दुनिया भर में कई सम्मान प्राप्त किए हैं। अब तक 21 देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। आइए जानते हैं, वह 21 देश कौन से हैं जिन्होंने पीएम मोदी को सम्मानित किया है।
प्रधानमंत्री मोदी को मिले प्रमुख सम्मान:
2016 - सऊदी अरब: किंग अब्दुलअजीज सैश (सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
2016 - अफगानिस्तान: स्टेट आर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान (सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
2018 - फिलिस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के लिए सर्वोच्च सम्मान)
2019 - संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद (सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
2019 - रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 2024 में दिया गया)
2019 - मालदीव: आर्डर ऑफ दी डिस्टिंगुइशड रूल ऑफ निशान इज़्ज़ुद्दीन (विदेशी गणमान्य व्यक्तियों का सर्वोच्च सम्मान)
2019 - बहरीन: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (सर्वोच्च सम्मान)
2020 - अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट (डिग्री चीफ कमांडर) (विदेशी गणमान्य व्यक्तियों का सर्वोच्च सम्मान)
2021 - भूटान: ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 2024 में दिया गया)
2023 - फिजी: कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (सर्वोच्च सम्मान)
2023 - पापुआ न्यू गिनी: ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (सर्वोच्च सम्मान)
2023 - पलाऊ: एबाकल पुरस्कार (सर्वोच्च सम्मान)
2023 - मिस्र: ऑर्डर ऑफ नाइल (सर्वोच्च राजकीय सम्मान)
2023 - फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर (सर्वोच्च सम्मान)
2023 - ग्रीस: द ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर (सर्वोच्च सम्मान)
2024 - नाइजीरिया: ग्रैंड कमांडर ऑफ द आर्डर ऑफ नाइजर (राष्ट्रीय पुरस्कार)
2024 - गयाना: द आर्डर ऑफ एक्सीलेंस (सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार)
2024 - डोमिनिका: डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर (सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार)
2024 - बारबाडोस: आनरेरी आर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस (सर्वोच्च सम्मान)
2024 - कुवैत: द आर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (राष्ट्रीय पुरस्कार)
2025 - मॉरीशस: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (सर्वोच्च सम्मान)
प्रधानमंत्री मोदी को अन्य प्रमुख सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी को उनके कृतित्व और वैश्विक योगदान के लिए कई अन्य सम्मान भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें शामिल हैं:
1. संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018) - संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान
2. सियोल शांति पुरस्कार (2018) - सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा
3. प्रथम फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार (2019) - राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व पर
4. ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार (2019) - स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा
5. ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड (2021) - कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स CERA द्वारा, वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के लिए नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिए
6. प्रधानमंत्री मोदी के इन सम्मानित पुरस्कारों और सम्मान की सूची ने उन्हें वैश्विक मंच पर एक प्रमुख नेता के रूप में स्थापित किया है।