सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

West Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर बमबारी और फायरिंग, कहा- TMC का सुनियोजित हमला

पश्चिम बंगाल में विपक्षी नेताओं पर हमलों का सिलसिला जारी।

Ravi Rohan
  • Oct 4 2024 4:05PM

पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के नेताओं के घरों पर लगातार हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के निवास पर गोलीबारी और बम से हमले की वारदात हुई है, जिसमें वह घायल भी हो गए हैं। हालांकि, वह फिलहाल अपने घर पर ही हैं। यह कोई नई घटना नहीं है, उनके घर पर पहले भी हमले हो चुके हैं, खासकर सितंबर 2021 में।

अर्जुन सिंह पर हमला 

शुक्रवार सुबह, अर्जुन सिंह के घर के सामने कुछ लोग बाइक पर आए और अचानक बम फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की। बम की आवाज सुनकर जब पूर्व सांसद बाहर आए, तो एक बम का टुकड़ा उनके पैर पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

बंगाल सरकार पर आरोप

अर्जुन सिंह ने इस हमले को लेकर राज्य सरकार पर कड़ी टिप्पणियां की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया और इसमें पुलिस भी शामिल थी। उन्होंने कहा, "मेरे घर के पास बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं। यह स्पष्ट है कि टीएमसी राज्य से खत्म हो रही है, और वे डर फैलाना चाहते हैं। इस हमले में स्थानीय पार्षद के बेटे समेत 10-15 जिहादी लोग शामिल थे।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार