सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

नागपुर ने पहले झेली पत्थरबाजी, अब भुगता लव जिहाद का दंश; वेश बदल कर अब्दुल शारिक बन गया था साहिल..

महाराष्ट्र के नागपुर से एक लव जिहाद का मामला समाने आया है। यहां अब्दुल शारिक कुरैशी ने साहिल शर्मा बनकर हिंदू छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया।

Deepika Gupta
  • Apr 1 2025 9:24AM

महाराष्ट्र के नागपुर से एक लव जिहाद का मामला समाने आया है। यहां अब्दुल शारिक कुरैशी ने साहिल शर्मा बनकर हिंदू छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। पहचान छुपाकर शादी करने का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार किया। नागपूर शहर के पाचपावली पुलिस ने आरोपी 33 वर्षीय साहिल उर्फ अब्दुल शारिक कुरैशी को गिरफ्तार किया है। ये मामला सोमवार (31 मार्च 2025) का है। 

ये घटना नागपुर के पाचपावली की है। जहां पीड़ित छात्रा सहेली के साथ पाचपावली के एक धार्मिक परिसर में मंगलवार और शनिवार को दर्शन के लिए जाती थी। इसी दौरान साहिल की उस पर नजर गई। उसने सहेली से छात्रा का नंबर लिया। इसके बाद उससे संपर्क किया। पहचान छुपाकर खुद को छात्र बताया। उम्र भी कम बताते हुए पढ़ाई के लिए बाहर से आने का झांसा देकर दोस्ती की। इसके बाद पीडिता छात्रा को शादी करने का झांसा दिया।

साहिल ने शादी का झांसा देकर होटल और खुद के घर ले जाकर छात्रा पर बलात्कार किया। उसने इसका वीडियो भी बना लिया। इस वीडिया को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। बाद में छात्रा से पैसों की भी मांग करने लगा। छात्रा को उसकी मां ने सोने की अंगूठी बनाकर दी थी। बदनामी के भय से छात्रा ने अंगूठी बेचकर साहिल को 30 हजार रुपए दिए। यातनाएं बढ़ने पर छात्रा उससे मिलने से बचने लगी तो साहिल जान से मारने की धमकी देने लगा।

साहिल टेका के चार खंभा चौक पर पानठेला चलाता है। वह पत्नी को काफी समय से यातनाएं देता है। साहिल को महिला और युवतियों से दोस्ती करने का चस्का है। उसके यातनाएं देने के साथ दूसरी लड़कियों के साथ समय बिताने से पत्नी त्रस्त थी। उसे पति के कई वीडियो और फोटो भी मिल गए, उसने पांचपावली थाने में पति की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी साहिल के बर्ताव में बदलाव नहीं हुआ। इसी दौरान उसकी पत्नी को पीड़ित 19 वर्षीय छात्रा मिल गई।

उसने अपनी आपबीती बताई। साहिल के पत्नी की मदद से पांचपावली पुलिस के पास पहुंची। वहां उसने साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद अब्दुल कुरैशी को गिरफ्तार किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार