धर्मांतरण की आग किन्नर समाज तक भी पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार (24 अप्रैल 2025) को सोनम गुट और पायल गुट के बीच जोरदार टकराव ने एक बार फिर उस खतरनाक साजिश को उजागर कर दिया, जिसमें हिंदू पहचान को मिटाकर मजहबी मंसूबों को पूरा किया जा रहा है। सोनम गुट ने सीधे-सीधे आरोप लगाया है कि पायल गुट के सदस्य इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहे हैं- और जो इनकार करता है, उसे मारपीट और धमकियों का शिकार बनाया जा रहा है।
ये कोई पहली बार नहीं है, जब हिंदू किन्नरों के धर्मांतरण की साजिश सामने आई हो। सुदर्शन टीवी ने सात साल पहले ही इस मामले को उजागर किया था। अब एक बार फिर वही खेल खेला जा रहा है- बस चेहरे बदले हैं, एजेंडा वही है। गुरुवार सुबह, सोनम गुट से जुड़ी किन्नर महिलाएं पंढरीनाथ थाना पहुंचीं और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सात साल पहले भी हिन्दू किन्नरों के जबरन धर्मान्तरण का मुद्दा सुदर्शन टीवी ने उठाया था।
किन्नरों का आरोप साफ था- "हमें जबरन इस्लाम में शामिल किया जा रहा है!" किन्नर समाज की नेता सपना गुरु ने मांग की कि FIR दर्ज की जाए और धर्मांतरण की इस साजिश को कुचला जाए। वहीं पुलिस ने दावा किया कि यह मामला दो साल पुराने एक गंभीर अपराध से जुड़ा हो सकता है- लेकिन सच्चाई क्या है, इसकी परतें जांच में ही खुलेंगी।
दरअसल, सुदर्शन न्यूज ने ही पहली बार किन्नरों के मतांतरण का मुद्दा उठाया था। साल 2017 में सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक धर्मयोद्धा डॉ सुरेश चव्हाणके जी ने अपने शो 'बिंदास बोल' में ऐसे कई तथ्यों को पेश किया था जो किन्नरों के साथ हो रहे अत्याचारों का खुलासा करती है। वहीं इंदौर का यह मामला सुदर्शन न्यूज के सबूतों पर मुहर लगाता है। धर्मांतरण की साजिश से प्रताड़ित हो रही किन्नर समुदाय, जो युगों से सनातन धर्म का पालन कर रहा है, उसके समस्या का समाधान इसी हिन्दू समाज और प्रशासन को करना होगा।
इस्लामीकरण का नया मोर्चा?
अब सवाल ये है- क्या किन्नर समाज को भी मजहबी जहर से संक्रमित करने की कोशिश हो रही है? जिस तरीके से लगातार हिंदू समुदाय के अलग-अलग वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है, ये उसी बड़ी साजिश की कड़ी लगती है।
घटना के बाद नंदलालपुरा क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब सोनम और पायल गुट आमने-सामने आए हों- लेकिन इस बार मामला सिर्फ आपसी रंजिश का नहीं, धर्मांतरण जैसी गंभीर राष्ट्रविरोधी साजिश का है।