सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: कन्या और मकर राशि वालों को आज मिलेगी नई उपलब्धियां, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशि वालों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान शनि की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Aug 3 2024 9:16AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है।  आज के दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है। वहीं शनि देव को न्यायकर्ता कहा जाता है। भगवान व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं।  ऐसे में आइए जानते है आज यानी शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों आज आपके परिवार में संपत्ति को लेकर परेशानियां हो सकती है।  व्यवसाय से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें, उन्हें नजरअंदाज करना व्यवसाय के लिए ठीक नहीं है।सामाजिक स्तर पर आपको किसी काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

वृष (Taurus)- वृष राशि वालों आज आपको मित्रों और रिश्तेदारों की  मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। परिवार में आपको सभी का प्यार मिलेगा

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों आज आपको कारोबार में थोड़ा सतर्क रहना होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। घर के सभी लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें। छात्र अपनी शिक्षा के लिए यात्रा कर सकते हैं। 

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों आज आपका मन अशांत और बेचैन रहेगा। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ सप्ताहांत के लिए अगले दिन की योजना बन सकती है। ब्लॉगिंग, कोडिंग, ऐप और वेब डिजाइनिंग के व्यवसाय में जोखिम उठाना पड़ेगा। खिलाड़ियों को माता-पिता और गुरु का सहयोग मिलेगा। 

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों आज आप किसी विवाद में फंस सकते है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों आज आप अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते है। छात्र, कलाकार और खिलाड़ी निरंतर प्रयासों से ही अपने-अपने क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों आज आप अपने पिता के आदर्शों पर चलेंगे। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है। वित्तीय ग्राफ में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह के आलस्य से बचे। आप प्यार और जीवनसाथी के साथ सप्ताहांत का आनंद लेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों आज आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए बेहतर विकल्प मिलने की संभावना है। परिवार में आपको अपने माता-पिता के निर्देशों का पालन करना चाहिए। 

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों आज आपको गाड़ी चलते वक्त सावंधान रहे। अन्यथा चोट लग सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगवा सकते हैं। सच्ची लगन से किया गया कोई भी काम सफल होना तय है।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों आज आपके व्यापार में तेजी आएगी। तकनीक और अनुभव के कारण कार्यस्थल पर आपके काम से सभी प्रभावित होंगे।स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आपके पक्ष में रहेगा। 

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों आज आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। सप्ताहांत परिवार के साथ बिताने की कोशिश करें। प्रेम और जीवनसाथी की कोई गतिविधि आपको आकर्षित कर सकती है।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। व्यापार में कोई आपकी लापरवाही का फायदा उठा सकता है, सतर्क रहे। प्रेम और जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने में आप सफल रहेंगे।जब आप तरोताजा हो जाएं, तो पढ़ाई में लग जाएं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार