सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा बहुत खास, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Deepika Gupta
  • Mar 19 2025 9:34AM

बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है। वाणी में निखार आता है। शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं। स्वास्थ लाभ मिलता है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान गणेशकी कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- मेष राशि वाले लोगों का दिन इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। पहले से अधिक आत्मविश्वास होगा। समाज में नई पहचान बनेगी। लोगों के बीच मान और सम्मान बढ़ेगा। मेष राशि में आकर चंद्रमा आज मेष राशि के जातकों के लिए लाभ और उन्नति का संयोग बना रहे हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और प्रोत्साहन मिल सकता है। दूसरे शहर में व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, साझेदारी के कारोबार में धोखा मिल सकता है, कार्यस्थल पर अधिक भागदौड़ रहेगी।

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बड़े भाई के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी, बिजनेस में नए प्रोजेक्ट के लिए ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

मिथुन (Gemini)-मिथुन राशि वाले लोगों का दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है, कॉर्पोरेट जगत में बैठकों में आपको सफलता मिलेगी, व्यापार में आपको ग्राहकों की सुविधा पर ध्यान देना होगा।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यापार में साझेदारी पर सोच-समझकर निर्णय लें, कार्यस्थल पर अपनी कार्यशैली में सुधार करें।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। अनसुलझे मुद्दों के कारण रुकावटें आएंगी, एसईओ में त्रुटियों के कारण व्यापार में घाटा हो सकता है, नौकरी बदलने के प्रयास निराशाजनक हो सकते हैं।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय में लाभ होगा, संचार और विपणन क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला (Libra)- तुला राशि वाले लोगों का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। तुला राशि के लिए आज सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बनी रह सकती है। 

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, ऑफर और छूट का उचित उपयोग करें और व्यापार को शीर्ष स्तर पर ले आएं, वेतन वृद्धि विरोधियों के लिए तनाव पैदा करेगी।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में समस्याएँ हो सकती हैं, साझेदारी में सहयोग ख़राब हो सकता है, कार्यस्थल पर समस्याएँ आ सकती हैं।

मकर (Capricorn)-मकर राशि वाले लोगों का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से मदद मिलेगी, कारोबार में आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे, नई भर्ती के लिए सलाह दे सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)-  कुंभ राशि वाले लोगों का दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। वित्त से लाभ होगा, चमड़े के कारोबार में अच्छी कमाई होगी, बिजनेस नेटवर्क बनाने के लिए सम्मेलनों में भाग लेंगे।

मीन (Pisces)- मीन राशि वाले लोगों का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न रहेगा, आपको अपने पैतृक व्यवसाय से अच्छा लाभ मिलेगा, कार्यस्थल पर प्रशिक्षण सेमिनार में आपकी क्षमताओं की सराहना होगी। आपको अपनी मेहनत और समर्पण पर भरोसा रखना होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार