सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Goa : महिला के साथ छेड़छाड़ पर IPS ऑफिसर को किया था सस्पेंड, 11 महीने बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने रद्द किया निलंबन

2009 बैच के आईपीएस अधिकारी ए कोआन पर गोवा के एक क्लब में महिला पर्यटक से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था।11 महीने के सस्पेन्शन के बाद ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सस्पेन्शन रद्द कर उनका अंडमान - निकोबार तबादला कर दिया है।

Pari Nirwal
  • Jul 13 2024 1:30PM

गोवा में करीब एक साल पहले एक महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित किए गए 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी ए. कोआन का निलंबन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रद्द किया गया हैं। केन्द्रीय सरकार ने अब उनकी तैनाती अंडमान ओर निकोबार द्वीप समूह में की है।

घटना का विवरण 

16 अगस्त ,2023 को गोवा पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें ए. कोआन पर आरोप लगाया गया था की उन्होंने उत्तरी गोवा के एक क्लब मे नशे की हालत में एक महिला टूरिस्ट के साथ बदसलूकी की थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

गोवा के मुख्यमंत्री का बयान 

सीएम प्रमोद सावंत ने विधानसभा में आरोप लगाते हुए कहा है की AGMUT कैडर के कोआन घटना के समय नशे में थे। वहीं आगे मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि, "सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा"। 

क्या है पूरा मामला ?

अगस्त 2023 मे उत्तरी गोवा के कलंगुट मे स्थित लास ओलास बार और रेस्तरां मे ए.कोआन पर नशे में धूत होकर एक महिला टूरिस्ट के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसने भारी हंगामा मचाया था। अब राष्ट्रपति द्वारा उनका सस्पेन्शन रद्द कर दिया गया है और उनकी तैनाती अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कर दी गई हैं।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार