सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Love Jihad: रियासत कुरैशी ने हिन्दू लड़की से शादी का वादा कर... एक साल तक किया बलात्कार, फिर चाकू गोदकर की हत्या

Crime News: हिन्दू लड़की का मुस्लिम लड़के से इश्क का खौफनाक अंजाम, लगातार दुष्कर्म और गर्भपात का दबाव बनाने के बाद सरफिरे आशिक ने कर दी हत्या।

Ravi Rohan
  • Jul 28 2024 2:38PM

देश में लव जिहाद का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। ना लड़कियां सावधान हो रहीं हैं और ना जिहादी अपनी हरकतों से बाज़ आ रहे हैं। झाड़ियों में पड़ी 20 साल की लड़की की लाश मिलने के बाद सुर्खियों में एक बार फिर से एक नए लव जिहाद के मामले की चर्चा होने लगी है। शनिवार देर रात नवी मुंबई में उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लड़की की खून से लथपत लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह तक तो यह सिर्फ हत्या का मामला मालूम पड़ रहा था। मगर कुछ ही घंटों की पुलिसिया पड़ताल में सच से पर्दा उठ गया है।

मुंबई के ठाणे से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमे एक हिन्दू लड़की का बार-बार बलात्कार किया गया और गर्भपात के लिए भी दबाव बनाया गया। इस मामले में ठाणे पुलिस ने एक 28 साल के शख्स जिसका नाम रियासत इलियास कुरैशी है, को मुंबई के जोगेश्वरी से गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की ने दर्ज करायी थी शिकायत 

राबोडी पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, रियासत इलियास कुरैशी ने 24 साल पीड़िता से पहले दोस्ती की, फिर झूठे प्यार के जाल में फँसाया। इसके बाद उससे शादी का वादा करके फरवरी 2022 से जनवरी 2024 के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी पेशे से दर्जी है। उसने लड़की से मन भरने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। 

शुक्रवार को हुई थी हत्या

इससे पहले नवी मुंबई के उरण में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक युवती का शव मिलाने की सूचना मिली थी। नवी मुंबई के DCP विवेक पानसरे ने जानकारी दी थी कि, "लड़की का शव शनिवार देर रात मिला था। बेलापुर में काम करने वाली मृतक युवती ने शुक्रवार को दफ्तर से आधे दिन की छुट्टी ली थी। हमें संदेह है कि उसकी हत्या शुक्रवार को दोपहर में हुई होगी।" उसके शरीर पर चोट के कई निशान और चाकू के गहरे घाव थे। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। मृतक युवती की पहचान उरण निवासी यशश्री शिंदे के रूप में हुई है।

डीसीपी पानसरे ने बताया की लाश बरामद होने के बाद, IPC की धारा के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश के लिए 3 टीम गठित की गई थी। क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच कर रही है। ठाणे पुलिस ने रियासत इलियास कुरैशी को मुंबई के जोगेश्वरी से गिरफ्तार कर लिया है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार