सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा हनुमान जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 14 2024 9:15AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है। शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं. शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते है।  ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा हनुमान जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बिजनेस में आपको घाटे का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे, परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।

वृष (Taurus)- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। कारोबार में आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति रहेगी।

मिथुन (Gemini)- आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आजकल ही सकते हैं।

कर्क (Cancer)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी खास काम से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी पक्ष की जीत होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार के हित में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

 सिंह (Leo)- आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है, आप बेवजह के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने को लेकर मन में चिंता रहेगी। आज कारोबार में बदलाव करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा, मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

 कन्या (Virgo)- आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद होगा। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

 तुला (Libra)- आज आप किसी खास काम से बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आज आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपको छोड़ सकता है। परिवार में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

 वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, आज आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना रहेगी, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

 धनु (Sagittarius)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मशहूर व्यक्ति से होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। रुका हुआ धन मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आज आप परिवार के हित में कोई खास बड़ा फैसला ले सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा, नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

 मकर (Capricorn)- आज आपका दिन बेवजह की भागदौड़ में उलझा रहेगा, आज आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आप अपने विरोधियों की साजिश का शिकार हो सकते हैं। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी और व्यापार में घाटा उठाना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

 कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, आज आप अनावश्यक मामलों को विवाद में ला सकते हैं। आज व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। किसी परिचित की वजह से आपको बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में प्रियजनों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, किसी बात पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

 मीन (Pisces)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आप अपना कार्यक्षेत्र बदल सकते हैं, जिससे लाभ होगा। परिवार में शुभ कार्यों के योग बनेंगे। परिवार में किसी नये सदस्य का आगमन हो सकता है।ो

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार