सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

तेलंगाना से आंध्र तक बाढ़ का कहर, बह गई ट्रेन की पटरियां, 8 लोगों की हुई मौत

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

Rashmi Singh
  • Sep 1 2024 5:13PM

गुजरात में भारी बारिश के चलते कई लोगों की जान चुकी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश कहर बरपा रही है। भारी बारिश के वजह से तेलंगाना में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें विजयवाड़ा में भूस्खलन के कारण पांच लोग मारे गए है। तेलंगाना में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। निचले इलाकों मे बाढ़ के वजह से गांवों के बीच सड़क संपर्क बाधित हो गया है। 

बारिश को देखते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सभी अधिकारियों को संभावित घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों  में रह रहे लोगों को शिविरों में चले जाने की सलाह भी दी है। हैदराबाद स्थित मौसम विभाग केंद्र ने जानकारी दी है कि आदिलाबाद, निजामाबाद, कमारेड्डी, महबूबनगर, नारायणपेट समेत कई जिलों में रविवार को भारी बारिश का अनुमान बताया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। 

आंध्र प्रदेश में हुआ 8 लोगों 

आंध्र प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। बारिश की वजह से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई। जिसमें पांच मौतें विजयवाड़ा में भूस्खलन की वजह से हुई है। इसको लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिवारों को लिए 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

गुजरात में बाढ़ से 26 की गई जान

 गुजरात के कई शहरों में वर्षा जनित हादसों में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 18000 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। इसके अलावा 1200 लोगों को भी बचाया गया है। वडोदरा और कच्छ में बाढ़ से सबसे अधिक हालात खराब हैं। घर की छतों तक मगरमच्छ देखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से दो बार फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार