सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Railway News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण, कहा- 'यह मध्यम वर्ग की सवारी, इसका किराया...'

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में BEML में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण किया है।

Rashmi Singh
  • Sep 1 2024 1:34PM

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में BEML में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कोच को आगे के परीक्षण के लिए ट्रैक पर उतारने से पहले 10 दिनों में परीक्षण और परीक्षा से गुजरना होगा। इसके साथ ही रेल मंत्री ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड के परिसर में एक नई वंदे भारत विनिर्माण सुविधा की आधारशिला भी रखी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, 'अगले तीन महीनों में ट्रेन यात्री परिचालन के लिए तैयार होगी।' 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा ?

 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "बहुत सावधानी बरतते हुए, कई सारे सुरक्षा विशेषताओं के साथ, स्टाफ के लिए सुविधाओं को ध्यान रखते हुए वन्दे चेयरकार, वन्दे स्लीपर, वन्दे मेट्रो और अमृत भारत जैसी 4 ट्रेनों का विन्यास किया गया है। साथ ही साथ यह मध्यम वर्ग की सवारी है इसलिए इसका किराया किफायती होगा। डिजाइन में भी कई चीजों के नवाचार लाए गए हैं। रखरखाव कर्मचारियों के लिए एक अलग कैबिन भी बनाया गया है। आगामी डेढ़ से दो महीनों तक इसकी टेस्टिंग चलेगी और तीन महीने के बाद यह सेवा में आएगी।"

बता दें कि, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 नए वंदे भारत एक्सप्रेस को कल हरी झंडी दिखाई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि, '2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है।' पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, 'तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि से दक्षिणी राज्यों में रेल परिवहन मजबूत हुआ है। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी।'

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार