सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

IndiGo Flight Bomb Threat: जबलपुर-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी... नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम स्क्वॉड कर रही जांच

जबलपुर से हैदराबाद जा रही Indigo Flight 6E 7308 को नागपुर की ओर डायवर्ट करते Emergency Landing कराई गई।

Ravi Rohan
  • Sep 1 2024 2:24PM
इंडिगो की फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद नागपुर के लिए डाइवर्ट किया गया। जबलपुर से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इंडिगो ने इस संबंध में अधिकृत बयान भी जारी किया है। बयान में इंडिगो के बताया कि, जबलपुर से हैदराबाद जा रही फ्लाइट 6E-7308 को बम की धमकी की वजह से नागपुर में इमरजेन्सी लैन्डिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया और तुरंत अनिवार्य सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। वहीं फ्लाइट में सुरक्षा जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

नागपुर पुलिस ने जांच के बाद कहा कि, उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, बम की धमकी का संदेश टीशू पेपर (कागज) के एक टुकड़े पर लिखा था, जो विमान के टॉयलेट में मिला। इसके बाद फ्लाइट की नागपुर में आपात लैडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को उतार दिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच हुई। इस बीच यात्रियों को सहायता और जलपान दिया गया। सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 2 बजे हवाई अड्डे पर पुनः उड़ान के लिए फ्लाइट का समय निर्धारित किया गया।

बात दें कि, आज यानी 31 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई थी। तब कोलकाता से बेंगलुरु जा रही इंडिगो के विमान को उड़ान के तुरंत बाद कोलकाता लौटना पड़ा था। दरअसल, एक यात्री ने इंजन में आग लगी देखी थी। लेकिन एयरलाइन या एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी की स्थिति में पायलट ने विमान को उतार दिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार