सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर इसलिए वर्जित है चंद्रमा का दर्शन... अगर दिख जाएं तो क्या करें उपाय

भाद्रपद के शुक्ल चतुर्थी को चंद्र दर्शन से लगता है दोष, जानें क्या है इसके निवारण का उपाय।

Ravi Rohan
  • Sep 2 2024 6:19PM

सनातन वैदिक धर्म में भगवान श्री गणेश की उपासना प्रथम देवता के रूप में की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री गणेश की उपासना करने से जीवन में सद्बुद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का शुभारंभ इस बार 7 सितंबर 2024 को होगा और 17 सितंबर को गणेश विसर्जन के साथ समाप्ति होगी। बता दें कि, गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण और इसका निवारण। 

 इस चतुर्थी पर क्यों है चंद्र दर्शन वर्जित?

शास्त्रों में कहा गया है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन करने से मिथ्या कलंक का पाप लगता है, इसलिए इस दिन को कलंक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस संबंध में एक पौराणिक कथा प्रचलित है। पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान गणेश अपने वाहन मूषक राज पर सवार होकर घूमने निकले थे। इसी दौरान मूषक किसी चीज से टकरा गया और गणेश जी नीचे गिर गए। चन्द्र देव ने यह घटना देखी और गणपति पर हंसने लगे। तब गणेश जी ने चन्द्र देव को श्राप दिया कि जो भी व्यक्ति भाद्रपद शुक्ल की चतुर्थी को चंद्रमा को देखेगा, उस पर झूठा आरोप लगेगा।

क्या करें उपाय?

कई बार ऐसा होता है कि अज्ञानतावश या भूलवश गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा दिख जाता है। ऐसी स्थिति में दोष से बचने के लिए और दोष के निवारण के लिए "सिंहः प्रसेनमवधीतसिंहो जाम्बवता हतः। सुकुमारक मरोदिस्तव ह्येषा स्यामंतकः॥"मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे दोष का प्रभाव नहीं होता।

गणेश चतुर्थी 2024 चंद्र दर्शन वर्जित काल

गणेश चतुर्थी के दिन और इस पर्व से एक दिन पहले चंद्र दर्शन वर्जित रहेगा, क्योंकि चतुर्थी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03:05 बजे से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर को शाम 05:35 बजे समाप्त होगी।ऐसे में 06 सितंबर को चंद्र दर्शन का समय दोपहर 03:07 बजे से रात 08:16 बजे तक वर्जित है। गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन सुबह 09:30 बजे से रात 08:40 बजे तक वर्जित रहेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार