सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू में भाजपा नेताओं की बैठक, 50 से अधिक सीट लेने का लक्ष्य

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जम्मू में की बैठक।

Deepika Gupta
  • Jul 7 2024 5:44PM

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जम्मू में बैठक की। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की जम्मू और कश्मीर इकाई के नेताओं के साथ हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जम्मू कश्मीर पार्टी के अध्यक्ष रविंदर रैना और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ मौजूद रहे।

इससे पहले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। रघुनाथ मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, करण सिंह के पोते और जम्मू कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी मार्तंड सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों के आगमन पर उनका स्वागत किया।

माजपा के कार्यक्रमों पर चचर्चा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार दोपहर जम्मू पहुंचे। इसके बाद एक कार्यक्रम में जम्मू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पोल बाउंड, जम्मू कश्मीर के प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मिडिया से कहा कि, वे समीक्षा कर रहे हैं और केंद्र शासित प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।

रेड्डी ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के बाद हम समीक्षा कर रहे हैं। हमने तीसरी बार यहां सरकार बनायी है। हम यहां भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 50 प्लस सीट लेने के लिए पूरी ताकत झोंकने देने को कहा है। कांग्रेस और नेकां पर वोट बैंक की राजनीति के लिए लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया है।

सितंबर में होगा पहला वि.स. चुनाव

2019 में विशेष राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में इस साल सितंबर में पहला विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा इसकी समयसीमा तय की गई है। पूर्ववर्ती राज्य में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटा कर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। राजनीतिक दलों की ओर से जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की जाती रही है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और केंद्र से सितंबर तक चुनाव कराने को कहा था।




सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार