सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बलिदानी गौ रक्षक सोनू सरपंच के घर पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, फूट-फूटकर रोने लगा परिवार... मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Haryana News: सुरेश चव्हाणके जी ने राष्ट्र-धर्म के लिए कार्य करने वालों के साथ हमेशा खड़े रहने का दिया वचन।

Ravi Rohan
  • Aug 11 2024 5:07PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गौ रक्षक दिवंगत देवेन्द्र कुमार उर्फ सोनू सरपंच के घर रविवार को पहुंचे। रेवाड़ी के फिदेड़ी गांव में गौरक्षक देवेंद्र सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करने सीएम गए थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही सीएम ने मौके पर उपस्थित जिलाधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने दिवंगत गौ रक्षक के परिवार की हर संभव सहायता करने की भी घोषणा की। परिजनों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री ने काफी समय तक बातचीत की। हरियाणा के मुख्यमंत्री को देखकर गौ रक्षक सोनू यादव का परिवार फफ़क कर रोने लगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बलिदानी गौ रक्षक सोनू यादव सरपंच के घर पहुँचने की तस्वीर सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके जी ने अपने X अकाउंट के पोस्ट में साझा की। तस्वीर साझा करते हुए सुरेश चव्हाणके जी ने राष्ट्र धर्म के लिए कार्य करने वालों के साथ हमेशा खड़े रहने का वचन दिया। उन्होंने लिखा कि, "हमारा वचन है, 'ज़िंदगी के साथ भी, ज़िंदगी के बाद भी।' राष्ट्र धर्म के लिए कार्य करने वालों के साथ सुदर्शन सदैव था, हैं और रहेंगा।"


शनिवार को गौ रक्षक देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सरपंच को न्याय दिलाने के लिए हिंदू संगठनों ने नई अनाज मंडी में महापंचायत का आयोजन किया था। इसमें कई संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भाग लिया था। महापंचायत में निर्णय लिया गया था कि, सोनू सरपंच का चौराहे पर स्मारक बनाने के लिए जगह दी जाए। उन्हें 'बलिदानी' का दर्जा दिया जाए, देश में गायों की हत्या बंद हो, गौ तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सोनू के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए।

 

मुठभेड़ के बाद हुई गौ रक्षक की मौत

 महापंचायत के अध्यक्ष महंत बिजेंद्रपुरी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष व गो रक्षादल रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष आशु जांगड़ा ने बताया कि, विगत दिनों गो तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में गौरक्षक देवेंद्र कुमार उर्फ 'सोनू सरपंच' को पेट में गोली लग गई। और वे गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद इसलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद् (VHP), बजरंग दल, गो रक्षादल, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं, हिंदूवादी संगठनों और समस्त हिंदू समाज में भारी रोष था।

50 दिनों बाद छूट गए प्राण... 

हरियाणा के नूंह जिले में गौरक्षक सोनू सरपंच का पिछले रविवार को हरियाणा के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 15 जून 2024 को गौ रक्षक सोनू सरपंच को गो-तस्करों ने गोली मार दी थी। हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका के महू-चोपता गांव के पास 15 जून की सुबह गौ तस्करों ने खूनी खेल खेला। पुलिस ने बताया कि, गौ तस्करों ने एक गौरक्षक को गोली मार दी थी। घायल सोनू सरपंच को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी रेफर कर दिया गया था। गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में पीड़ित सोनू सरपंच का इलाज के दौरान पिछले सप्ताह देर रात निधन हो गया। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार