सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"यह मोदी का भारत है अगर कुछ हुआ तो...", भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति की आशंका जताने वालों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का हमला

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होने की टिप्पणी दे रहे है।

Rashmi Singh
  • Aug 11 2024 1:13PM

भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति की आशंका जताने वाले नेताओं पर  केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ने भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होने जैसी टिप्पणियां की है। बांग्लादेश पर विपक्ष द्वारा दिए जा रहे बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि, ये ठीक नहीं है। बता दें कि बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के पीएम आवास और संसद भवन में घुसने की कई तस्वीरें सामने आई थी।

 ये मोदी का भारत है- गजेंद्र सिंह शेखावत 

बता दें कि, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत में बाग्लादेश जैसी स्थिति की आशंका जताने वाले विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों पर कहा, "लोग आलोचना कर रहे है और टेम्पलेट उछाल रहे हैं, विपक्ष को समझना चाहिए कि यह बांग्लादेश नहीं है, यह मोदी सरकार का भारत है। अगर वे ऐसा कर रहे है तो उन्हें खुद पता है कि भविष्य में उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।" केंद्रीय मंत्री ने जया बच्चन के राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, आसन का सम्मान किया जाना चाहिए। सदन में कोई भी व्यक्ति अपने आचरण या व्यवहार से आसन का सम्मान नहीं करता है तो यह भारत जैसे परिपक्व लोकतंत्र में अस्वीकार्य है।"केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे बोला कि, "दुर्भाग्य से अगर ऐसी घटना होती है तो निश्चित रूप से दिल को ठेस पहुंचती है। हमने अभी देखा कि राजस्थान विधानसभा में एक वरिष्ठ नेता द्वारा आसन का सम्मान नहीं किया गया, यह किसी के लिए भी सराहनीय नहीं है। 

राजस्थान में पर्यटन को लेकर उन्होंने कहा कि, "यह राज्य सरकार का विषय है। संविधान के अनुसार पर्यटन राज्य का विषय है और हाल ही में पिछली सरकार की बनाई गई योजनाओं के तहत बजट जारी किया गया था, लेकिन आने वाले समय में और बजट जारी किया जाएगा।" गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा, "जब राज्य सरकार को पूरे क्षेत्र में पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए। इस बारे में प्रस्ताव मिलेगा तो राज्य सरकार के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें राजस्थान समेत अन्य राज्यों को भी शामिल किया जाएगा। बांग्लादेश में चल रही घटनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ है, वह निश्चित रूप से सही नहीं है। प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दे रहे है। अगर बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था और सरकार फिर से स्थापित हो जाए, तो जल्द ही हालात सुधर जाएंगे और बांग्लादेश फिर से अस्तित्व में आ जाएगा।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार