सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

चीफ कमिश्नर बैंगलोर ने लखनऊ नगर निगम कर्मियों और अफसरों के साथ की बैठक

बैठक के दौरान अध्यक्ष द्वारा लखनऊ शहर की स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बृहत बंगलौर महानगर निगम में कर संग्रह के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया।

Rajat Mishra
  • Aug 13 2024 12:38PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
SBM कार्यालय गोमतीनगर में तुषार गिरि नाथ चीफ कमिश्नर बैंगलोर महानगर निगम की अध्यक्षता में टैक्स कलेक्शन तकनीक और ड्रेनेज प्लान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त डा अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अंबी बिष्ट, 8 जोन के जोनल अधिकारी और IEC एक्सपर्ट (डेलॉयट) से सपन उपस्थित रहे। 
 
बैठक में कर संग्रह की तकनीक और जल निकासी योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अध्यक्ष द्वारा लखनऊ शहर की स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बृहत बंगलौर महानगर निगम में कर संग्रह के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। 
 
आपको बता दें बंगलौर महानगर निगम निम्नलिखित कार्य अपनी कार्यशैली में कर रहा है जिससे बंगलौर निगम का टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उक्त के साथ ही अध्यक्ष महोदय द्वारा आपदा प्रबंधन के संदर्भ में जल निकासी मास्टर प्लान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एकीकृत बाढ़ प्रबंधन सुविधा और विभिन्न विभागों की संयुक्त रैपिड एक्शन टीम बनाने का सुझाव दिया।
 
बैठक के नगर आयुक्त इंदरजीत सिंह ने बताया कि वे सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। उनके द्वारा ड्रोन सर्वेक्षण, व्यापार लाइसेंस की दो श्रेणियां बनाने और जल निकासी प्रणाली का मास्टर प्लान तैयार करने की योजना बनाने का कार्य चल रहा है। बैठक के अंत में जोनल अधिकारियों ने सर्वेक्षण, कर कार्यान्वयन और वेंडिंग जोन के बारे में सलाह मांगी, जिसका मुख्य आयुक्त ने विस्तार से जवाब दिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार