सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यूपी नगर निगम महिला अधिकारी व कर्मचारी वेलफेयर एसोशिएशन ने कान्हा उपवन में किया पौधरोपण

संगठन की अध्यक्षा अम्बी बिष्ट ने बताया कि आज की इस गतिविधि का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण को संरक्षित करना रहा। जिसमें संगठन की सभी महिलाएं अभियान को गति प्रदान करने के लिए अपना अहम योगदान दे सकें।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 24 2024 8:29PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोशिएशन की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आज दिनाँक 24.07.2024 को कान्हा उपवन में बेलपत्र का वृक्ष रोपित कर कान्हा उपवन का अन्वेषण किया और वहां मौजूद प्लांट्स, उत्पाद वस्तुओं इत्यादि के बारे में जाना और समझा।आज के आयोजन में कान्हा उपवन गौशाला परिसर में मिया वॉकी पद्यति से वृक्षा रोपण का कार्य कराया गया।
 
संगठन की अध्यक्षा अम्बी बिष्ट ने बताया कि आज की इस गतिविधि का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण को संरक्षित करना रहा। जिसमें संगठन की सभी महिलाएं अभियान को गति प्रदान करने के लिए अपना अहम योगदान दे सकें।इसके साथ ही सभी महिलाओं से अपने घरों में भी एक एक पौधा रोपित किये जाने की अपील की गई है और अपने आस पास के लोगों को भी इस ओर जागरूक किये जाने के लिए प्रेरित किया गया।जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के महत्व को समझा कर उनमें जागरूकता का प्रसार किया जा सके।
 
लखनऊ नगर निगम द्वारा चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के निकट नादरगंज स्थित सरोजनीनगर, लखनऊ में 53 बीघा (लगभग 30 एकड) नगर निगम की भूमि पर निराश्रित/आवारा एवं दुर्घटनाग्रस्त व अन्य गौवंशीय पशुओं के इलाज इत्यादि के लिए रखे जाने एवं आजीवन भरण पोषण हेतु कान्हा उपवन का निर्माण वर्ष 2007 में अवस्थापना निधि से प्रारम्भ किया गया जो वर्ष 2011 में तैयार हुआ। 
कान्हा उपवन गौशाला में पौधरोपण उपरांत सर्वप्रथम यहां पशुओं की सेवार्थ लागू की गई सारी व्यवस्थाओं को देखा गया और अन्वेषण किया गया।
 
तदक्रम में कान्हा उपवन में मौजूद 4440 किलों गोबर एग्रोवेस्ट सीवर ट्रीटमेंट पर आधारित बायोगैस सयंत्रा का भ्रमण किया गया और अन्वेषण किया गया। उक्त प्लान्ट से निर्मित बायोगैस का उपयोग कान्हा उपवन परिसर में स्थापित कैन्टीन एवं परिसर में निवास कर रहे 120 श्रमिक परिवारों हेतु भोजन पकाने के लिए किया जाता है जो इन्हे निःशुल्क प्रदान की जाती है तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर एक तीस के०वी०ए० का जनरेटर बायोगैस एवं डीजल मिक्स कर चलाया जाता है जिससे विद्युत आपूर्ति की जाती है। गैस उपयोग के उपरान्त गोबर की स्लरी से जैविक खाद भी प्राप्त होती है, जिसका प्रयोग गौशाला परिसर स्थित नर्सरी आदि में किया जाता है। इस अवसर पर नगर निगम की तमाम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहीं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार