सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bihar News: 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा के पति का निधन, सिर पर चोट लगने से हुई मौत

'बिहार कोकिला' नाम से मशहूर शारदा सिन्हा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके पति डॉ. बृज किशोर सिन्हा का निधन हो गया है।

Rashmi Singh
  • Sep 22 2024 1:41PM

बिहार की कोकिला पद्मश्री, पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका, शारदा सिन्हा के पति डॉ. बृज किशोर सिन्हा का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। दो दिन पहले घर पर गिरने से उनके सिर में चोट लग गई थी। चोट लगने के वजह से उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था। इसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे। आज यानी 22 सितंबर को बृज किशोर सिन्हा का निधन हो गया। आपको बता दें कि  डॉ. बृज किशोर सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। 

शारदा सिन्हा ने एक बार मीडिया को बताया था कि, सौभाग्य से मेरी तरह मेरे पति बृज किशोर सिन्हा को भी गानों से खास लगाव था। जब मैं 1970 में शादी करके बेगूसराय अपने ससुराल गई तो वहां का माहौल बिल्कुल अलग था।  मैथिली भी अलग अंदाज में बोली। मेरी सास ने कहा कि घर में भजन गाना ठीक है, लेकिन उससे आगे गाना-बजाना मना है। हमारी बहू बाहर जाकर नहीं गाती, इसलिए तुम भी नहीं गाओगी। मेरे सुसर को भजन-कीर्तन सुनना बहुत पसंद था। 

उन्होंने आगे बताया कि शादी को पांच दिन हुए थे, तभी मेरे गांव के मुखिया हमारे घर आए और मेरे ससुर से कहा कि आपकी बहू बहुत अच्छा गाती है। आप अपनी बहू से कहें कि वह ठाकुरबारी में भजन गाए।  मेरे ससुर ने मुझे ठाकुरबाड़ी में भजन गाने की अनुमति दे दी। यह सुनकर मैं बहुत खुश हुई, लेकिन मेरी सास मेरे ठाकुरबाड़ी में गाने से नाराज थी। उस समय मेरे पति ने मेरा साथ दिया और मेरी सास को मना लिया। 

विवाह की 50 वीं वर्षगांठ पर पति के लिए क्या लिखी थीं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा 8 मई 2020 को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई थी। उस वक्त उन्हें अपना गाना याद आया- "कहे तोहसे सजना ये तोहरी सजनियां… पग-पग लिए जाऊं तोहरी बलइयां…!" आप सभी को याद होगा शारदा सिन्हा ने ये गीत सुपर हिट हिंदी फिल्म मैंने प्यार किया के लिए गाया था। उनका यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था। अपने विवाह की 50 वीं वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा ने पति के लिए लिखा था कि एक स्तंभ बनकर अडिग खड़े रहे आप, हर कदम मिला साथ। आज आपके साथ बैठ कर हर उस पल को याद करूंगी जिसमें दाम्पत्य जीवन के धैर्य, सहिष्णुता, प्रीत, स्नेह, दृढ़ता और युगल भावनाओं की मिसाल मौजूद रही है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार