सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Valmiki Jayanti: राम नाम की शक्ति से डाकू रत्नाकर कैसे बना रामायण का रचयिता... जानिए महर्षि वाल्मीकि जी की परिवर्तनकथा

अंधकार से प्रकाश की ओर रत्नाकर की यात्रा, महर्षि वाल्मीकि के जयंती पर पढ़ें उनकी कहानी।

Ravi Rohan
  • Oct 17 2024 8:04PM

महर्षि वाल्मीकि का नाम भारतीय संस्कृति और इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की, और जब सीता माता को वनवास का सामना करना पड़ा, तब उन्हें शरण दी। उन्होंने राम के पुत्र लव और कुश को शिक्षा भी दी। उनकी कहानी सुनकर शायद ही कोई विश्वास कर सके कि वह कभी एक डाकू रहे होंगे।

रत्नाकर नाम का एक डाकू था जो राहगीरों पर हमला करके उनकी संपत्ति लूटता था। यहां जानिए एक डाकू के महान ऋषि बनने की कहानी। उसकी जिंदगी में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उसकी मुलाकात देवऋषी नारद यानी एक सद्गुरु से हुई।

एक दिन, जब रत्नाकर ने नारद मुनि को लूटने का प्रयास किया, तो नारद ने उसे बिना भय के देखा। नारद की इस स्थिरता से रत्नाकर थोड़ी हैरान हुआ, क्योंकि उसके पास लूटने के लिए कुछ खास नहीं था। रत्नाकर ने कहा कि अगर नारद को अपनी जान बचानी है, तो उसे सब कुछ देना होगा। नारद ने कहा कि उनके पास एक अनमोल वस्तु है, लेकिन क्या रत्नाकर उसे ले पायेगा?

नारद ने रत्नाकर से पूछा कि वह लूटपाट किसके लिए करता है। रत्नाकर ने बताया कि वह अपने परिवार के लिए यह सब कर रहा है। नारद ने फिर पूछा कि क्या उसके परिवार वाले उसके इस कर्म में उसके साथ होंगे। यह सुनकर रत्नाकर ने अपने परिवार से पूछा, और उन्हें यह साफ जवाब मिला कि वे भले ही लूट से मिलने वाले धन का उपयोग करते हैं, लेकिन इस अपराध का परिणाम रत्नाकर को अकेले ही भोगना होगा।

परिवार के इस जवाब से निराश होकर रत्नाकर ने नारदजी के पास वापस लौटकर अपनी गलतियों का एहसास किया। उसने देखा कि वह व्यर्थ के कर्मों में अपना जीवन बर्बाद कर रहा था। इसी बीच नारद मुनि ने उसे राम नाम की अनमोल संपत्ति के बारे में बताया।

यही से शुरू हुई रत्नाकर की आध्यात्मिक यात्रा, जिसने एक डाकू को महर्षि वाल्मीकि बना दिया। आज हम उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं और वाल्मीकि जयंती मनाते हैं। उनके नाम के आगे 'भगवान' भी लगाया जाता है, क्योंकि भगवदप्राप्त महापुरुष का स्थान देव तुल्य ही होता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार