सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Ganesh Chaturthi 2024: क्या गणेश जी सच में मैल से प्रकट हुए या इसके पीछे है कोई और कहानी? जानिए क्या कहते हैं पुराण

Ganesh Chaturthi: गणेश का जन्म कैसे हुआ, यह प्रश्न अभी भी कईयों के मन में होता है। इसका होगा अब समाधान।

Ravi Rohan
  • Sep 6 2024 8:29PM

गणेश चतुर्थी के त्योहार का सनातन हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस विशेष त्योहार को प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ज्ञान और बुद्धि के देवता श्री गणेशजी का प्रकट्य भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को  हुआ था। लेकिन श्री गणेश का जन्म कैसे हुआ, यह प्रश्न अभी भी कईयों के मन में होता है। आइए जानते हैं कि विघ्न विनाशक श्री गणेश जी की उत्पत्ति कैसे हुई?

भगवान गणेश का जन्म कैसे हुआ?

भगवान श्री गणेश का जन्म माता पार्वती के शरीर के मैल से हुआ था। माता ने मूर्ति में प्राण फूंक दिए और विनायक को अपने कक्ष की सुरक्षा का दायित्व सौंपा। जब देवी पार्वती के पति यानि भगवान शिव ने कक्ष में प्रवेश करने का प्रयास किया, तो शिव की पहचान से अनजान बाल-गणेश ने उनका रास्ता रोक दिया। इसपर भगवान शिव क्रोधित हो गए और गणेश का सिर काट दिया, दुःखी माँ ने भगवान शिव से अपने बेटे को वापस जीवित करने का अनुरोध किया, तब भगवान शिव ने गणेशजी के सिर के स्थान पर एक हाथी का सिर लगाया और उन्हें नया जीवन मिला।

महाभागवत उपपुराण अध्याय संख्या- 35 के अनुसार, देवी गौरी ने अपने शरीर पर हल्दी का लेप लगाया और स्नान के लिए जाने के लिए तैयार हो गईं। उस समय सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की रक्षा करने वाली माँ जगदम्बा अपने धाम की रक्षा के बारे में सोचने लगीं। इस बीच, भगवान विष्णु की पूर्व प्रार्थना को स्मरण करते हुए, उन्होंने अपने शरीर पर लगाए गए हल्दी के लेप का कुछ हिस्सा लिया और एक पुत्र (गणेश) को जन्म दिया।

कथा क्या कहती है?

 एक बार भगवान विष्णु के मन में विचार आया कि, किसी दिन मुझे भी भगवती का पुत्र बनना चाहिए और इनकी गोद में खेलना चाहिए (कार्तिकेय को इनकी गोद में देखकर)। यह विचार कर उन्होंने देवी का ध्यान किया और उन्हें प्रणाम किया जब वह वहां से चले गए तो परमात्मा की इच्छा जानकर जगदम्बा ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि विष्णु! आप मेरे पुत्र बनोगे! तब भगवान विष्णु स्वयं गणपति के रूप में प्रकट हुए। 



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार