सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Saint Martin Island: क्या अमेरिका ने रची शेख हसीना को सत्ता से हटाने की साजिश? जानें बांग्लादेश की सरकार गिराने वाले सेंट मार्टिन द्वीप का मामला

Bangladesh News: कहां है बांग्लादेश का सेंट मार्टिन आइलैंड, जो बना फसाद की जड़। शेख हसीना से अमेरिका कर रहा था 'सौदा'।

Ravi Rohan
  • Aug 11 2024 8:08PM

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आरोप लगाया कि, अगर उन्होंने बंगाल की खाड़ी में स्थित सेंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दी होती तो आज वे सत्ता में बनी रह सकती थीं। अब जानते हैं सेंट मार्टिन द्वीप क्यों इतना महत्वपूर्ण है, जिसे अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी बांग्लादेश से पाना चाहता था, जिसकी वजह से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल होना पड़ गया?

क्या है सेंट मार्टिन द्वीप

 नारिकेल जिंजीरा (नारियल द्वीप) या दारुचिनी द्वीप (दालचीनी द्वीप) के नाम से जाना जाने वाला सेंट मार्टिन द्वीप बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। यह द्वीप महज 3 किमी वर्ग क्षेत्र में फैला एक छोटा आइलैंड है। यह कॉक्स बाजार-टैंकफ प्रायद्वीप के सिरे से करीब 9 किमी दक्षिण में स्थित है। बांग्लादेश का एकमात्र प्रवाल द्वीप होने की वजह से यह अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसमें साफ नीला पानी और प्रवाल जैसे विविध समुद्री जीवन पाए जाते हैं।

आइलैंड की आबादी 3700

सेंट मार्टिन द्वीप का क्षेत्रफल केवल 3 वर्ग किलोमीटर है और इसमें लगभग 3700 लोग रहते हैं। याहन के निवासी मुख्य रूप से मछली पकड़ने, चावल की खेती, नारियल की खेती और समुद्री शैवाल की कटाई का काम कर जीवकोपार्जन करते हैं। इन सभी फसलों को यहाँ के निवासी म्यांमार को निर्यात करते हैं। 

सेंट मार्टिन द्वीप का इतिहास

सेंट मार्टिन आइलैंड को बंगाली में 'नारिकेल जिंजीरा' या 'नारियल द्वीप' के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यहां नारियल के पेड़ों की बहुतायत है। इस द्वीप को 'दारुचिनी द्वीप' या 'दालचीनी द्वीप' के नाम से भी जाना जाता है। सेंट मार्टिन द्वीप कभी टेकनाफ प्रायद्वीप का विस्तार था, मगर प्रायद्वीप के एक हिस्से के जलमग्न होने की वजह से अलग हो गया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार