सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

PARAM Rudra Supercomputers: पीएम मोदी ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और HPC सिस्टम किया लॉन्च

पीएम मोदी ने राष्ट्र को 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और एचपीसी प्रणाली समर्पित किया।

Ravi Rohan
  • Sep 26 2024 6:18PM

आज विज्ञान और टेक्नॉलजी की दुनिया में भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है। 21वीं सदी का भारत कैसे विज्ञान और टेक्नॉलजी और रिसर्च को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है, आज का दिन इसका भी प्रतिबिंब है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटिंग सिस्टम और मौसम और जलवायु के लिए एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम की लॉन्चिंग किया।

PM मोदी ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत स्वदेशी रूप से विकसित 130 करोड़ रुपये के तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया है।

 आज जिन तीन सुपर कंप्युटर का लोकार्पण हुआ है... फिजिक्स से लेकर भू विज्ञान और ब्रह्मांड विज्ञान तक ये Advanced एडवांस अनुसंधान में मदद करेंगे। ये वो क्षेत्र हैं, जिनमें आज का विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया, भविष्य की दुनिया को देख रहा है।

 कार्यक्रम दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, आज का भारत संभावनाओं के अनंत आकाश में नए अवसरों को तराश रहा है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने 3 Param Rudra Supercomputers बनाए हैं। 


ये 3 सुपर कंप्युटर दिल्ली, पुणे और कोलकाता में इंस्टाल किए गए हैं। आज ही देश के लिए 'अर्का और आरुणिक' नाम से 2 हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है। 
पुणे में विशाल मीटर रेडियो टेलीस्कोप (GMRT), फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) और अन्य खगोलीय घटनाओं का पता लगाने के लिए सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाएगा।

दिल्ली में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC) पदार्थ विज्ञान और परमाणु भौतिकी जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देगा। वहीं कोलकाता में एसएन बोस केंद्र भौतिकी, ब्रह्मांड विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान जैसे क्षेत्रों में एडवांस अनुसंधान को बढ़ावा देगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार