सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Maharashtra: कैबिनेट मीटिंग के बाद महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला... गौमाता को 'राज्य माता' का दर्जा देने की घोषणा

महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव से पहले सांस्कृतिक महत्व का हवाला देते हुए गौमाता को 'राज्य माता' घोषित किया।

Ravi Rohan
  • Sep 30 2024 2:52PM

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य सरकार ने गौमाता (गाय) को 'राज्यमाता' का दर्जा देने का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला आज यानी सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया और इसे महायुति सरकार का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सरकार का कहना है कि भारतीय संस्कृति में गाय का महत्व वैदिक काल से है। देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद में इसकी भूमिका, पंचगव्य उपचार पद्धति, और जैविक कृषि में गोबर एवं गोमूत्र का महत्व इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, गाय को 'राज्यमाता गोमाता' घोषित किया गया है।

सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और इसे पूजा का पात्र माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गाय में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है।

हाल के समय में, कई हिंदू संगठनों ने गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग उठाई थी, और अब सरकार ने इस पर सकारात्मक कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है।



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार