सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Election: 'जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं...' हरियाणा से गरजे CM योगी

हरियाणा के हांसी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

Rashmi Singh
  • Sep 30 2024 2:51PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हांसी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 'छोटे छोटे बच्चे अलग अलग वेशभूषा में है, राम लक्ष्मण के वेश भूषा में हैं। कोई भी रावण मेघनाथ और कुम्भकरण के वेशभूषा में नहीं है, लगता है आपने तय कर लिया है की रावण मेघनाथ और कुम्भकरण के वेशभूषा में केवल कांग्रेस के लोगों को रहना चाहिए। '

CM योगी ने क्या कहा ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा से विपक्ष पर गरजे है। उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस जो काम 65 वर्षों में नहीं कर पाई, बीजेपी ने मात्र 2 वर्ष में कर के राम मंदिर बनवा दिया। राम की संस्कृति को कोसने वाला व्यक्ति वहीं होगा जो रोम की संस्कृति को मानता नहीं होगा।  जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं।'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का होगा लेकिन पीएम मोदी ने कहा- देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, वंचितों, दलितों एवं पिछड़ों का होगा। सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ताकत का अहसास आज पूरा भारत कर रहा है। हरियाणा की जनता का भरोसा डबल इंजन सरकार की सुशासन और विकासपरक नीतियों पर है। हांसी विधान सभा क्षेत्र समेत प्रदेश की जनता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने जा रही है। 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- अयोध्या, 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों से भगवान श्री रामलला पुनः अयोध्या धाम में विराजमान होंगे। पूरा देश और पूरी दुनिया अभिभूत है। रामलला का अयोध्या धाम में फिर से विराजमान होने पर लेकिन इन बदनसीब कांग्रेसियों को इससे भी नफरत है। यही अंतर है राम की संस्कृति पर और रोम की संस्कृति पर। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार