सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मूर्ति चोरी गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार,42 लाख की मूर्ति बरामद

कौशांबी। सराय अकिल थाना पुलिस ने मूर्ति चोरी गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 42 लाख कीमत की देवी प्रतिमा बरामद की है। बदमाश चित्रकूट एवं मध्य प्रदेश के मूल निवासी बताए जा रहे है। बदमाशो से कब्जे मे ली गई मूर्ति का वजन 10 किलोग्राम से अधिक बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बदमाश के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

अरविंद तिवारी
  • Jul 15 2024 4:23PM
सराय अकिल कस्बे के एक मंदिर से कीमती देवी मूर्ति कई दिन पहले चोरी चली गई थी। थाना पुलिस ने मंदिर के पुजारी की तहरीर पर मुक़द्दमा अपराध संख्या 295/24 मे धारा 457,380,504,506,411आईपीसी मे दर्ज हुआ था। पुलिस ने दर्ज मुक़द्दमे की जांच मे चित्रकूट जनपद के मानिकपुर सुभाष नगर के संदीप सोनी पुत्र सुनील सोनी, मध्य प्रदेश के सतना पाण्डेय टोला के आशिकअली पुत्र स्व अनवर अली व सलमान अली पुत्र आशिक अली का नाम प्रकाश मे आया।  
 
पुलिस ने बदमाशो का नाम सामने आने के बाद उनकी तलाश कर रही थी। तलाश अभियान के दौरान बदमाश का ठिकाना चित्रकूट जनपद मे मिल गया। पुलिस ने छापा मार कार्यवाही कर बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशो की निशान देही पर मंदिर से चोरी की गई बेशकीमती मूर्ति बरामद कर ली। मूर्ति कई धातुओ को मिलकर तैयार की गई प्रतीत होती है। पुलिस ने मूर्ति का वजन करीब 10 किलो 296 ग्राम बताया। मूर्ति की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये आँकी गई है।  
 
थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया, बदमाश की तलाश मे अत्याधुनिक वैज्ञानिक संसाधनो का प्रयोग किया गया। बदमाशो की पहचान होते ही उन्हे रंगे हाथ हिरासत मे लिया गया है। बदमाशो की लिखापढ़ी कर उन्हे जेल भेजा जा रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार