सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ा झटका... धर्म सिंह छोक्कर की गिरफ्तारी ना होने पर HC ने लगाई ED को फटकार

Haryana: समालखा से कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छोक्कर की गिरफ्तारी ना होने पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश।

Ravi Rohan
  • Oct 1 2024 7:12PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के उम्मीदवार धर्म सिंह छोक्कर को बड़ा झटका लगा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने समालखा से काँग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि धर्म सिंह छोक्कर या तो 2 अक्टूबर तक आत्मसमर्पण करें, नहीं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

इस मामले में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और ईडी को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी में देरी के पीछे मिलीभगत हो सकती है। दरअसल, समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई थी।

गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो पुलिस और न ही ED ने उन्हें गिरफ्तार किया है। छोक्कर ने नामांकन भरा है और चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार, ईडी और धर्म सिंह को नोटिस जारी किया था।

हालांकि, छोक्कर आज भी चुनावी रैलियों में सक्रिय हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि जिनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए, वे खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। मामले में वरिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने याचिका दायर की थी। अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

हरियाणा के एजी बलदेव राज महाजन ने बताया कि, वरिंदर सिंह की याचिका के आधार पर छोक्कर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट है और उनकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। अब या तो छोक्कर को आत्मसमर्पण करना होगा या पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार