सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नलकूप खराब होने पर किसानों ने घेरा एसडीएम दफ्तर

कौशांबी। सिराथू तहसील मे एसडीएम का दफ्तर बुधवार की दोपहर बड़ी संख्या मे पहुंचे किसानों ने घेर लिया। किसान सिचाई विभाग के नलकूप खराब के चलते फसल बर्बाद होने से बेहद नाराज़ है। आरोप है सप्ताह भर की शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के अफसरों ने नलकूप ठीक नहीं कराया है। एसडीएम ने किसान समस्या के निराकरण 3 दिन कराये जाने का भरोसा देकर किसानों का धरना बंद कराया।

अरविंद तिवारी
  • Jul 24 2024 2:17PM
जनपद की 80 फीसदी आबादी खेती किसानी पर पूरी तरह से निर्भर है। गंगा यमुना नदियों के द्वाब मे बसे होने के चलते किसान यहां चावल (धान) की खेती अधिक करते है। सैनी गांव के किसानों ने धान की फसल की रोपाई कर दी लेकिन बरसात न होने के चलते उनकी फसल खेत मे सूखने लगी। गाव मे लगा सरकारी नलकूप कुछ दिन खेतों की सिंचाई करने के बाद पानी देना बंद कर दिया। खेतों को पानी न मिलने से सैनी व आस पास के गाँव के किसानो की कई बीघे फसल खेत मे सूखने लगी। 
किसानो के मुताबिक उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से नलकूप ठीक करने का अनुरोध किया। लेकिन विभाग के कर्मचारी अधिकारी सप्ताह भर बाद भी नलकूप को ठीक करने नहीं आए। 
नाराज़ किसानो ने दर्जनो की संख्या मे एकत्रित होकर बुधवार को सिराथू तहसील की तरफ कूच कर गए। पैदल मार्च निकाल किसान तहसील सिराथू पहुचे। जहां किसानो ने सिचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी देर नारेबाजी करने के बाद एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव ने किसानों से बात कर उनकी समस्या को सुना। 
एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, किसानो की समस्या के अनुरूप सिचाई विभाग के अधिकारी से बात की गई। वाटर लेवल कम होने के चलते नलकूप ने पानी छोड़ दिया था। सिचाई अफसर ने 3 दिन मे नलकूप मे पाइप बढ़ा कर पुनः चालू करने की बात कही है। किसान इस बात से सहमत होकर वापस गए है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार