सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आजाद जन्म स्थान पर आजाद को अतिथियों ने किया नमन

आजाद जन्म जयंती समारोह आयोजित किया,रैली इस बार फीकी रही

Vijay jain
  • Jul 23 2024 7:47PM
अलीराजपुर के आजाद नगर में  शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर हर साल की तरह उत्साह कम नजर आया। आजाद ग्राउंड पर रखे गए कार्यक्रम में इस बार भाजपा की ओर से कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा। हालांकि नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, इंदरसिह डाबर जनपद अध्यक्ष ने पार्षदों , व पदाधिकारी अभिजीत मोंटी डावर , हुजैफा असद,नरेंद्र परमार, भूपेंद्र चौहान, अजय जायसवाल, मनीष शुक्ला, विजय जैन, सुरेश महेश्वरी, लाल सिंह भाई, हिमसिह भाई , महेश भूरिया,के साथ मिलकर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।आजाद जयंती के कार्यक्रम लिए जो टेंट लगाया गया था वह खाली पड़ा रहा। सिर्फ जनप्रतिनिधि आगे की कतार में कुर्सी पर बैठे नजर आए। बाकी टेंट की कुर्सियां खाली रही। दोपहर 12 बजे कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेड़ेकर और एसपी राजेश व्यास आजाद कुटिया पहुंचे। उन्होंने यहां शहीद आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, नायब तहसीलदार रानू माल, पटवारी भी मौजूद रहे। दोपहर में विधायक सेना पटेल और पूर्व विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर मंत्री नागर सिंह चौहान दिल्ली में होने के कारण इस बार वे भी यहां पर नहीं पहुंचे। उन्होंने दिल्ली से ही वीडियो जारी कर आजाद नगर नहीं पहुंचने का वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा इस बार आजाद नगर नहीं जाने का उन्हें खेद है इसलिए वे यहीं से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनके नहीं होने से जिले से भी कोई बड़ा नेता आजाद नगर नहीं पहुंचा। झाबुआ से साहित्य परिषद द्वारा कलश यात्रा आजाद नगर पहुंची,अथितियो ने दो कलश नगर पालिका अध्यक्ष को सुपुर्द किए जिन्हे दर्शन हेतु आजाद किया में रखा गया। यहां अथितियों के साथ नगर के सामाजिक कार्यकर्ता विरेंद्र जैन ने भी पुष्पांजली अर्पण कर एक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया। संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के स्वराज संस्थान के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार देशभक्ति संगीत कार्यक्रम रखा जाता है।आजाद साहित्य परिषद अध्यक्ष के के त्रिवेदी,सचिव शरद शास्त्री, सरक्षक वीरेंद्र मोदी ने नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला डावर, एवम वरिष्ठ पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता वीरेन्द्र जैन का  सम्मान किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार