सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पंजाब की महिलाओं को केजरीवाल ने कैसे बेचा झूठा सपना: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

Deepika Gupta
  • Mar 21 2025 6:37PM

नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल जानते हैं की 2022 के नगर निगम चुनाव से एवं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने महिला भत्ते के सब्जबाग महिलाओं को बेचे। 2024-25 का बजट पेश करते हुए केजरीवाल की तत्कालीन वित्त मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना ने बजट में 1000 रूपए प्रति महिला की घोषणा की पर महिलाओं को दिया एक रूपया भी नही और उसी के परिणाम स्वरूप हाल ही में सम्पन्न 2025 विधानसभा चुनाव बुरी तरह हारा।

ठीक उसी तरह 2021-22 में पंजाब की महिलाओं को भत्ते का सपना दिखा कर सत्ता में आये केजरीवाल से आज राज्य की धोखा खाईं महिलाएं पूरी तरह खफा हैं और यही आज केजरीवाल की सबसे बड़ी राजनीतिक समस्या बन  गई है।

केजरीवाल जानते हैं की दिल्ली की भाजपा सरकार 2025-26 के बजट में उचित प्रवाधान करके अपनी  महिला समृद्धि योजना को लागू कर देगी जिसके बाद उनके उनके लिए पंजाब की महिलाओं को और अधिक  गुमराह करना असम्भव हो जायेगा।

पंजाब में महिला सम्मान भत्ते पर जवाबदेही से बचने के लिए केजरीवाल रोज़ाना दिल्ली भाजपा की महिला  समृद्धि योजना जो दिल्ली बजट 2025-26 के बाद लागू होने को है पर सुश्री आतिशी मार्लेना आदि से विवादित ब्यानबाज़ी करवा रहे हैं।




सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार